गिरिडीह : एसीबी की टीम ने मंगलवार को जिले पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के एक होटल से एक पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सेवक सहदेव महतो पीरटांड प्रखंड के खरपोका में कार्यरत है. उक्त होटल में ही वह रिश्वत के रूप में चार हजार रुपया लिया था। इसी दौरान एसीबी की टीम वहां पहुंची और पंचायत सेवक को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सेवक की गिरफ्तारी पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है. इधर, एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
