गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के मंसाडीह ओपी क्षेत्र के लेवा बनवारिया गांव में एक 17 वर्ष युवती की लाश घर के एक कमरे में लगी कील के सहारे झूलती हुई। मृतका प्रेमा कुमारी की मां सकुनवा देवी ने बताया कि बुधवार देर शाम वह घर से दुकान गयी थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दरवाजा खोलकर जब वह अंदर गयी तो उन्होंने अपनी बेटी प्रेमा की लाश कमरे में लगे एक कील के सहारे फांसी के फंदे से झूलती देखी।
