बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में हुई मौत बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर प्रखंड कुसमरजा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव के कैलाश पंडित के 22 वर्षीय पुत्र रोहित पंडित की गुरूवार की सुबह मुम्बई के जोगवारी मे सडक दुर्घटना मौत हो गई।मौत की सुचना मिलने पर स्वजनो की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।और गांव मे मातम छा गया।रोहित छ:माह पूर्व घर से मुम्बई गया था।वहां ऑटो चलाता था। सात भाई बहनों मे से रोहित सबसे छोटा था।मृतक के चाचा धरम पंडित ने बताया कि शुक्रवार को शव मुम्बई से हवाई जहाज से घर पहुंचेगी ।
