पड़ोसी जिला धनबाद के फुलारीटांड मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी सिनीडीह व नारायण धोड़ा में आज कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। जिससे दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चली। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान मोटरसाइकिल व एक झोपड़ीनुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया। जबकि कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त किया गया।
