Transcript Unavailable.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने लाभर्थी आलोक कुमार के साथ भूमि पूजन किया|
शाहाबाद,हरदोई। विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम में उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिठनापुर पहुंचकर लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। बता दें कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरकार द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओं के लगे स्टालों का जायजा लेते हुए जानकारी ली,इसके बाद मंच पर जाकर सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लाभार्थियों को भी सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा सरकार की प्रमुख योजनाओं को सभी तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जरिए सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उच्च शिक्षा मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘मोदी की गारंटी’ का भरोसा देते हुए कहा पक्का मकान,शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन,पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम स्वनिधि योजना आदि के तहत मिलने वाले लाभ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा, “इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है।”विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति महिला शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और निर्धनों के समर्थन मिल रहा है। मोदी की गारंटी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। इस यात्रा में लोगों को सीधे रूप से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है और जिन लाभार्थियों को योजनाओं का अभी तक लाभ नही मिला उन्हें स्टाल लगाकर लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर,खण्ड विकास अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, सीओ हेमंत उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,प्रधान मिठनापुर सुमित सिंह,शरद सिंह,सुधीर सिंह आदि गणमान्यजन व बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।
समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य फार्मासिस्ट पर एक छात्र से प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर ₹2000 मांगे|
Transcript Unavailable.
शाहाबाद,हरदोई। रविवार को अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेना महिला को खतरनाक साबित हुआ,लिफ्ट देने के बहाने महिला के गहने व नकदी पार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने परिवार सहित कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला भगवती पत्नी भगबंतू निवासी ग्राम विजगवां थाना वेहटागोकुल के लिए शाहाबाद अचल पेट्रोल पम्प के पास सवारी के लिए ख़डी थी,तभी अज्ञात कार सवारों ने लिफ्ट देकर उसे परिवार सहित कार में बैठा लिया। कुछ दूर ककरघटा गाँव के पास जाने के बाद कर सवार लोगों ने महिला के शरीर से सारे जेवरात उतरवाकर एक लिफाफा में रख रखवा लिया और बहीं रास्ते में उतार कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कस्बे में लगे सीसीटीवी की मदद से जाँच-पड़ताल की जा रही है।
सिल्ट सफाई के लिए पिछले 2 महीनों से बंद पड़ी खीरी और सीतापुर शाखा नहर.. 15 दिसंबर तक छोड़ा जाएगा पानी|
सियों के 169 केंद्रों पर महज 92,420 मीट्रिक टन ही खरीद हुई है, लक्ष्य 2.5 लाख मीट्रिक टन खरीद का है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
