Transcript Unavailable.

Pakshi ke bare mein jankari

*तय अवधि तक मांगे पूरी न होने पर 13 दिसंबर से धरना प्रदर्शन प्रारम्भ* नगर पंचायत कुरसठ निवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास कार्य कराए जाने सहित समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की थी। समाजसेवी रत्नेश मोहन, रमेश चन्द्र तिवारी, पवन कुमार, संतोष कुमार, लक्ष्मी कान्त सहित अन्य दर्जन भर नगर निवासियों ने बताया कि जरूरी विकास कार्य नही कराए जा रहे हैं। वहीं सरकारी योजनाओं में अनियमितता, वित्तीय दुरूपयोग को लेकर आठ सूत्रीय शिकायती पत्र शासन सहित जिलाधिकारी को भेजा था। 12 दिसम्बर तक समस्याओं के सम्बन्ध में सज्ञान नही लेने पर 13 दिसंबर से प्रातः 11 बजे से साम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जा रहा है। शिकायत में पंतनगर स्थित बाजार लगने के कारण आवगमन की कठिनाई को दूर करने, मोहल्ला रामनगर स्थित 250 व 400 मीटर बनी आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर नाला, नाली व क्रॉस रोड बनाए जाने, खराब पड़े पुराने हैडपम्प व पाइप लाइन दुरूस्त कराई जाएं। वहीं अन्य नगर पंचायतों की तरह स्वर्ग विमान मुहैया कराने, भूमिहीनों को जल्द से जल्द आवास मुहैया कराए जाने, आजाद नगर स्थित 33 केवी ट्रॉन्सफार्मर से होने वाली घटनाओं से बचाव के साथ अन्यत्र स्थान पर ले जाने, नगर से लखनऊ तक कैसरबाग बस डिपो सेवा शुरू कराए जाने, आजाद नगर स्थित नीलकण्ठ मन्दिर जाने वाली गली में इंटरलॉकिंग लगाए जाने व पौधरोपण कराने की मांग है।।

विद्यालयों की साफ सफाई पर फिर खर्च होंगे 15 करोड़

अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर लगाए जा रहे हैं सूर्य स्तंभ पर बात करते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया है कि प्रभु श्री राम सूर्यवंशी थे इसलिए सूर्य का अयोध्या में विशेष महत्व है इसके अलावा अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान राम लाल के निर्माणाधीन मंदिर के भूतल के खाबो और दीवारों पर लगने वाली नक्काशीरा पत्रों पर बनी कलाकृति की तस्वीर को साझा किया है इन पौराणिक कलाकृतियों को राम मंदिर की दीवारों पर लगाया जाएगा।

पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के उपचुनाव में निर्वाचित प्रधान का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया एक शिकायत के आधार पर डी प्रो ने मामले की जांच एसडीएम पलिया के से कराई तो उसका खुलासा हुआ।

30वी राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2024 के आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 11जनवरी से 16 जनवरी आयोजित होगी। आयोजन समिति के सचिव भीम गुप्ता के अनुसार प्रतियोगिता में कोलकाता, जमशेदपुर, केरल, बलरामपुर, बनारस, जम्मू, श्रावस्ती एवं ट्रांसपोर्ट क्लब की टीमें भाग लेने के लिए स्वीकृति दे दी है।

रविवार को महिला थाने में एनएसएस की छात्राएं कार्यशाला के मध्य से प्रतिक्षण दिया गया एनएसएस वालंटियर को पुलिस प्रशासन फिर प्रक्रिया तहरीर।

लखीमपुर जिले महिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया है उन्होंने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जिसके दौरान उनके साथ सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता प्रभारी सीएमएस जिला को महिला चिकित्सालय डॉक्टर राजीव अग्रवाल सीएमओ डॉक्टर अनिल गुप्ता जिला प्रत्यक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा मौजूद रहे।