Transcript Unavailable.

फर्जी दस्तावेज से पिता पुत्र ने की 9.5 लाख की ठगी केस दर्ज। 3 वर्ष से न्याय के लिए भटक रहा था पीड़ित। खजनी थाना क्षेत्र में कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार करके पिता-पुत्र ने एक युवक से 9.5 लाख रुपए ले लिए और रूपए वापस मांगने पर या जमीन रजिस्ट्री करने के लिए पीड़ित युवक को झांसा देने लगे। क्षेत्र में पिता-पुत्र द्वारा 9.5 लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। खजनी थाने में दर्ज केस और तहरीर तथा दिए गए चेक नम्बर के साक्ष्य के अनुसार 9 लाख 55 हजार की ठगी की गई है। खजनी पुलिस ने थाने में धारा 419,420, 467,468,471,406,504,506, के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र के सतुआभार गांव के निवासी स्वर्गीय हरिराम मद्धेशिया के पुत्र अनिल कुमार मद्देशिया द्वारा सीओ खजनी को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया है कि कटघर गांव में प्रार्थी की जमीन थी। जिसे बेच कर उसने गोरखपुर शहर में जमीन लेने की इच्छा जताई। इस दौरान बरपार बारगाह गांव के निवासी ध्रुव कुमार यादव के पुत्र सुनील कुमार यादव से उसका परिचय हुआ। सुनील कुमार यादव ने उसे बताया कि उनके पिता ध्रुव नारायण यादव के नाम पर गोरखपुर के पथरा में जमीन है, जिसे बेचना चाहते हैं।उसने अनिल कुमार मद्देशिया से 18 लाख में सौदा करने के बाद अपने पिता से उनकी बात कराई, और 12 अगस्त 2020 को एडवांस के रूप में एक लाख 25 हजार रुपए चेक के माध्यम से एडवांस के रूप में ले लिया। जिसके बाद कई बार चेक के माध्यम से 9 लाख 55 हजार रूपए ऐंठ लिए। जब जमीन की रजिस्ट्री बैनामा करने की बात आई तो फर्जी दस्तावेज दिखा कर मुकर गए। अनिल कुमार मद्धेशिया के द्वारा कई बार कहने के बाद भी उन्हें जमीन नहीं दी गई। लंबा समय बीतने के बाद उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार दत्त तिवारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ खजनी के निर्देश पर खजनी थाने में पिता पुत्र पर जमीन का कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने धोखाधड़ी करने जैसी गंम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में में जुट गई है।

खजनी गोरखपुर।। ब्लाॅक क्षेत्र के बासियाखोर गांव में सार्वजनिक सरकारी चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने की शिकायत और विवाद को लेखपाल ने कागजी रिपोर्ट में निस्तारित कर दिया है, किंतु समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है। गांव में वर्षों से संपर्क मार्ग पर वाहनों के आवागमन की गंभीर समस्या ग्रामवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामवासी रामप्रकाश सिंह के द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर घर के बाहर दीवाल बना कर अतिक्रमण करने की शिकायत वर्ष भर पहले डीएम, कमिश्नर,एसडीएम खजनी और जनसुनवाई (आईजीआरएस) कर रहे हैं। मामले में बीते 19 नवंबर 2022 को हल्का लेखपाल ने गांव के संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने की रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया। पुनः शिकायत करने पर 17 दिसंबर 2022 को लेखपाल ने रिपोट लगा दी कि राजस्व टीम द्वारा पैमाईश करके सीमांकन करते हुए चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए सभी पक्षों से कह दिया गया है और अब आवागमन में कोई बाधा नहीं है। किंतु संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण आज भी बना हुआ है। संपर्क मार्ग पर लोग पैदल आ जा रहे हैं किंतु अतिक्रमण के कारण चारपहिया वाहन लेकर निकलने में समस्या हो रही है। ग्रामप्रधान संगीता सिंह का कहना है कि पूरी सड़क बनवाना चाहती हूं पर जब तक चकमार्ग की जमीन से अतिक्रमण का समाधान नहीं होगा तब तक विवाद के कारण संपर्कमार्ग का निर्माण संभव नहीं है। इस संदर्भ में हल्का लेखपाल विश्वजीत शाही ने बताया कि चकमार्ग में अतिक्रमण के विवाद के मामले में एक वर्ष पहले ही पैमाईश करके अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे कर निस्तारित कर दिया गया है। परन्तु अतिक्रमण करने वाले नहीं मान रहे हैं। पैदल साइकल और बाइक से आवागमन चल रहा है। इस संदर्भ में एसडीएम राजू कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच करके राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारी टोल प्लाजा पर एक बार फिर बाउंसर द्वारा वाहन चालकों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है

बेलगावी जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर करने के मामले व सम्वत्ता संज्ञान लेते हुए कर्नाटक हाई स्कूल से समाज को आईना दिखाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

बाराबंकी की भगार झील को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा महादेव मंदिर के पास स्थित इस पर एक पर्यटन स्थल के विकास के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट और साक्ष की सूची जिला जज की अदालत में दाखिल कर दी।

अलीशा प्राणी उद्यान में सोमवार को मादा दरियाई घोड़ा इंदिरा हिप के हमले में 49वें वर्षीय सफाई कर्मचारी सूरज धानुका पेट पर गया उनकी आते बाहर आ गई।

कोविद के मामले बढ़ने पर केंद्र ने राज्यों से सतर्क रहने का को कहा है केंद्र सरकार ने कोरोना ने वारंटी को लेकर एडवाइजरी जारी की ह

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एड ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए नया सामान जारी कियाको 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है