Transcript Unavailable.

नाबालिगो के ई रिक्शा और वाहन चलाने पर एआरटीओ ने काटे चालान -नाबालिगो के वाहन चलाते पकडे जाने पर मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई - लक्ष्मी कांत फतेहपुर। शासन द्वारा नाबालिगो के वाहन चलाने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने और कड़ी कार्यवाई के आदेश के बाद शुक्रवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के 15 नाबालिग वाहन और ई रिक्शा चलाते पकडे गए। जिनके टीम ने चालान किए। एआरटीओ लक्ष्मी कांत पीटीओ सुरेन्द्र सिंह ने शहर के पटेल नगर और बस स्टाप पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 15 नाबालिग ई रिक्शा और वाहन चलाते मिले। टीम ने वाहनो का चालान किया साथ ही अभिभावकों को बुलाकर भविष्य में वाहन न चलाने देने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। ए आर टी ओ ने हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चे को वाहन नहीं चलाने देगा। अगर ऐसा हुआ तो शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सम्बंधित अभिभावक और वाहन मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर और डीपीएस स्कूल में जाकर बच्चों को वाहन से स्कूल न आने की हिदायत दी साथ ही शिक्षको से भी बच्चों पर नजर रखने की बात कहीं।

डीएम के निर्देश पर डोर टू डोर पहुंची स्वास्थ्य परीक्षण टीम औंग, फतेहपुर। मलवा विकासखंड के गोधरौली गांव में प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सी इंदुमती ने पहुंचकर निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रदूषण के मद्देनजर ग्रामीणों व मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण के सख्त निर्देश दिए थे , उसी के क्रम में शुक्रवार को सुबह से ही गांव में स्वास्थ्य विभाग , पशुधन प्रसार विभाग समाज कल्याण विभाग तथा दिव्यांग विभाग ने अपना सर्वे शुरू कर दिया था। जिसमे 40 घरों का सर्वे हुआ जिसमें कुछ लोगों को फाइलेरिया की शिकायत पाई गई ,बांकी लोगों के डोर टू डोर स्वास्थ्य परीक्षण में कोई भी बीमारी डिक्लेयर नहीं की गई । बता दें कि फाइलेरिया का परीक्षण रात को होता है इसलिए एमओआईसी धर्मेन्द्र ने किसी रात में कैंप लगाने की बात कही है। पशुओं के परीक्षण के बाद रिपोर्ट को डिक्लेयर नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग से एमओआईसी डा0 धर्मेंद्र , पशुधन प्रसार विभाग से डा0 स्नेहलता गुप्ता ने अपनी टीम के साथ परीक्षण किया। -गोधरौली में पांच टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू बिन्दकी एसडीएम अनिल कुमार यादव ने ग्राम गोधरौली में पांच टैंकर लगाकर पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी है जिससे लोग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पाकर खुश हो रहे हैं

। छिवली से लेकर चैडगरा तक पड़े हैं अपशिष्ट व राखी के ढेर औंग, फतेहपुर। नेशनल हाईवे स्थित ग्राम गोधरौली व शादीपुर के निकट स्थापित केमिकल फैक्ट्रियों से निकला अपशिष्ट व जहरीली राखी हाईवे किनारे व संपर्क मार्गों तथा तालाबों के आसपास ढेर के ढेर पड़े हुए हैं खतरनाक रसायन से युक्त अपशिष्ट तथा काली राखी भूगर्भ के जल को प्रदूषित कर रही है। गत दिवस डीएम ने अपने निरीक्षण में एक तालाब को इसी जहरीले कैमिकल से भरे कचरे को देखकर थानाध्यक्ष औंग को निर्देशित किया था कि जिन लोगों ने ये कचरा डाला है या डलवाया है उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए

भाजपाइयों ने मनाई श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह की जयंती फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह की जन्मजयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व पार्टी नेताओं पदाधिकारी व उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया, संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा सम्बोधन में कहा कि, श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह को कुशल संगठक, सेवादाई सरकार के प्रमुख के साथ ही अपार राम भक्त के रूप में जाना जाता है,वह बाबू जी ही थे जिन्होंने अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार की तिलांजली बिना हिचकिचाए सिर्फ इस लिए दे दी थी , ताकि देश के समस्त राम भक्तो का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली में दिब्य भब्य मन्दिर निर्माण का संकल्प पूर्ण हो सके,आज वह सपना साकार हो रहा है और श्रद्धेय बाबूजी के संकल्प की सिद्धि हुई है, उनके विचार हमेशा हमारे आपके व पार्टी को सदैव उर्जित करते रहेंगें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह द्वारा श्रद्धेय कल्याण सिंह के ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अर्चना त्रिपाठी, ओम् मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, सुशीला मौर्या, संजय गुप्ता,विजय लक्ष्मी साहू, सुनिधि तिवारी, कमलेश योगी, अतुल त्रिवेदी , राजेश सिंह जनसेवक, पवन साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे

।। ! खेलते समय लापता हुए बच्चे को कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में खोज निकाला फतेहपुर। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए मासूम को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह घंटे में खोज निकाला हैं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी इस्माइल का छह वर्षीय पुत्र शादिक गुरुवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह लापता हो गया। देर रात तक परिजन बच्चे को खोजते रहे लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस से की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, एसएसआई संतोष सिंह और उनकी टीम फोटो लेकर तत्काल बच्चे को खोजने में जुट गई। 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शुक्रवार की सुबह टीम ने कचेहरी से बच्चे को सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया हैं। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कोतवाली पुलिस का आभार जताया हैं।

अयोध्या से आए पूजित अक्षत को गांव में घर घर वितरित किए -जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ टेसाही बुजुर्ग खागा, फतेहपुर। आयोध्या धाम में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत को आज खागा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा टेसाही बुजुर्ग में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला की अगुवाई वा ग्राम प्रधान प्रीती सिंह की मौजूदगी में गांव के हर घर घर जाकर सभी ग्रामवासियों को अक्षत्र वा निमंत्रण पत्र भेंटकर सभी को 22 जनवरी को अपने अपने घरों वा आस पास के मंदिरों को भव्यता के साथ सजाकर घरों में दीपक जलाकर धूमधाम से दीपावली के पर्व जैसे ही उत्सव मनाने की अपील की,आज पूरा गांव जय श्री राम के नारों से गूंज उठा,समस्त ग्रामवासियों में अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर धीरेंद्र शुक्ल, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,अनुपम शुक्ल,मोनी देवी,राजेंद्र कुमार,श्यामकुमारी,संजीत सिंह, रानू प्रताप सिंह,शिवसेन यादव,बबलू पाल,राहुल सिंह,ज्ञानुप्रताप सिंह,सहित ग्रामीण मौजूद रहें

शिक्षकों ने शर्मा जी की 91वीं मनाई जयंती फतेहपुर। उ० प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ में संगठन के शक्तिपुंज परमश्रद्धेय स्व० ओम प्रकाश शर्मा जी की 91वी जयन्ती शिक्षक कल्याण दिवस के रूप में जनपद के सभी विद्यालयों में मनायी गयी। जहाँ स्व० ओम प्रकाश शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि शर्मा जी का जन्म 05 जनवरी, 1933 को ग्राम सुजती, मेरठ में हुआ था। वह 06 अगस्त, 1956 को जनता इण्टर कालेज खरखौदा, मेरठ में अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर नियुक्त हुए तथा 30 जून, 1993 को इसी विद्यालय से प्रधानाचार्य के रूप में सेवानिवृत हुए। माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना 30 व 31 दिसम्बर, 1956 में कानपुर में हुई थी। कानपुर सम्मेलन में जनता इण्टर कालेज, खरखौदा, मेरठ के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शिक्षकों के संघर्ष के लिए करो या मरो का आह्वान किया था। श्री शर्मा जी ने नियुक्ति के उपरान्त ही शिक्षकों के लिए संघर्ष की यात्रा प्रारम्भ कर दी थी। और शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में सफल रहे। आज समाज के प्रथम श्रेणी के सम्मानित और समृद्ध व्यक्ति के रूप में शिक्षक की पहचान होती है। जिस समय शर्मा जी शिक्षक के रूप में शिक्षा जगत में प्रवेश किया था तब अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति बंधुवा मजदूर जैसी थी, न तो सेवा सुरक्षा थी, न ही सम्मान सुरक्षित था, अल्प वेतन मिलता था वह भी समय पर नहीं मिलता था। कुछ ऐसे भी प्रबन्धक थे जो वेतन मांगने पर कह देते थे की कल से आपको नहीं आना है। जिसका शर्मा जी ने 1956 से संघर्ष प्रारम्भ किया और वर्ष 1970 में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में उप्र विधान परिषद की सदस्यता के बाद शिक्षक के हित में कार्य किया। गोष्ठी में शिक्षकों ने संकल्प लिया कि उनकी संघर्ष यात्रा को निरंतर जारी रखेंगे

आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने उठाई अवकाश की मांग फतेहपुर। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष बसंती सोनकर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें कहा गया की जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका अत्यधिक सर्दी कोहरा शीतलहर के कारण परेशान है अभिभावक बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय और अन्य सरकारी गैर सरकारी विद्यालय बंद है। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे बहुत ही छोटे 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के होते हैं। जिन्हें सर्दी लगने का डर ज्यादा होता है। आंगनबाड़ी केंद्र में कोई संसाधन नहीं है और ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय परिसर में चलते हैं। 01 जनवरी से 14 जनवरी तक विद्यालय बंद है। शीतकालीन अवकाश है। अतः इन लोगों ने बच्चों की छुट्टी की मांग किया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थिति रहेगी। टीकाकरण, टीएचआर का वितरण, गृह भ्रमण, बीएलओ जैसे शासकीय कार्य सभी करेगी।हॉट कुक्ड नहीं बनेगा। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में महामंत्री अर्चना वर्मा,संगीता सिंह, नीलम वर्मा, सुमन सैनी, उर्मिला, नीलम पांडे, आशा सिंह, रेखा देवी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

भाकियू ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटके प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर नौ सूत्रीय मांगों को उठाया गया। जिसमें कहा गया कि गन्ना पेराई सत्र का काफी समय बीत जाने के बावजूद गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुंतल घोषित किया जाए। सरकार के द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुसार किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। निजी नलकूपों में मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाए। एनजीटी के नियमों में किसानों को ढील दी जाए। धान खरीद में फर्जी खतौनी लगाकर धान खरीद में बड़ा घोटाला किया जा रहा है इसकी जांच कराई जाए। कल्याणपुर उमरौड़ी गांव में नेशनल हाईवे में आए दिन मार्ग दुर्घटना होते हैं ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल, ज्ञान सिंह, नवल सिंह पटेल, दिनेश शुक्ला, पप्पू सिंह, कप्तान सिंह यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत उत्तम, कंचन सिंह, ममता गुप्ता, राजू पटेल, राहुल उमराव सहित तमाम लोग मौजूद रहे