पीएम मोदी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आज शामिल होंगे

पीएम मोदी या देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे

बच्चों के विकास के चरण

 पुलिस ने लूट में शामिल एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार मौके से तीन शातिर अभियुक्त हुए फरार   नौगढ़। पुलिस अधीक्षक चन्दौली  डा0 अनिल कुमार  द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने  व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु  दिये गये आदेश  निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के कुशल पर्यवेक्षण में  व क्षेत्राधिकारी नौगढ़  कृष्ण मुरारी शर्मा  के कुशल निर्देशन में  विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम ने अपराधियों के विरूद्ध की जा रही  अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेंकिग व रोकथाम जुर्म जरायम व मादक पदार्थ की बरामदगी व तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर टीम द्वारा मु0अ0स0 04/24 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण सिंह पटेल पुत्र संजय सिंह पटेल निवासी ग्राम कसयां थाना रावर्टगंज जनपद सोनभद्र को बरहवा पुल के पास से  कार वाहन  संख्या UP64 AL 1438 में एक बोरी 10 बंडल  कुल 21 किलो 222 ग्राम नाजायज गांजा व लूट का मोबाइल के साथ गिरफ्तार व  बरामद किया गया अभियुक्त   के जामा तलाशी से एक अदद मोबाइल एन्ड्राइंड व लूट का 230  रूपया नगद  बरामद हुआ। तथा  03 नफर अभियुक्तगण  मौके का फायदा उठाकर  फरार हो गये।   बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0स0 05/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

कुर्मी छतरी समाज कल्याण समिति की वार्षिक कार्यकारिणी का नवीन विस्तार पटेल संस्थान में नव मनोनीत अध्यक्ष आनंद वर्मा मंत्री सुरेश चंद कन्नौजिया एवं कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा की मौजूदगी में किया गया गया

Transcript Unavailable.

मलिहाबाद, वा रहीमाबाद सहित माल ब्लाक के गहदो क्षेत्र में कहीं किसी चौराहे वा तिराहे पर अलाव का प्रबंध नहीं किया गया है। इस कड़ाके की ठंड के ग्रामीण वा राहगीर ठिठुर रहे हैं। प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

मिनी सचिवालय में लाइब्रेरी की स्थापना।

आस्था तथा श्रद्धा की भेंट लेकर सायकिल से अयोध्या के लिए जत्था रवाना।

आय जाति और निवास प्रमाणपत्रों के बनने में हो रही अनावश्यक देरी की शिकायतें प्रदेश सरकार के कानों तक पहुंच चुकी हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सख़्त निर्देश जारी किया गया है। और दोषी अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लोगों ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमीकली वीकर सेक्शन) को आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए लेखपालों की रोजाना उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।हर जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात होंगे। अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। कहा गया है कि यूपी पुलिस भर्ती की घोषणा के बाद ईडब्ल्यूएस और अन्य जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग बढ़ी है। शासन की जानकारी में आया है कि आवेदन करने वालों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आवेदनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसलिए दलालों के सक्रिय होने और अवैध वसूली की शिकायतें भी आई हैं। इसलिए यूपी पुलिस भर्ती के मद्देनज़र सभी तरह के प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए लेखपालों की उपस्थिति रोजाना अनिवार्य की जाए। लेखपालों के फोन नंबर भी तहसील कार्यालय में लगाए जाएं। पुलिस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि से पहले हरहाल में प्रमाण पत्र बनवा कर दिए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आवेदक से अवैध वसूली न होने पाए। इसके लिए हर तहसील में एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाए, जो प्रमाण पत्रों को बनवाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करते हुए अवैध वसूली से संबंधित शिकायतों का भी समय से निस्तारण करे। इसके बाद भी अवैध वसूली संबंधी शिकायतें मिलीं तो उत्तरदायी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।