चोरो ने दिवाल तोड़ कर खंखाला, आभूषण की दुकान सकलडीहा । वादी संतोष कुमार सेठ s/o राधेश्याम सेठ निवासी ग्राम- महेशुआँ नई बाजार थाना-सकलडीहा जिला-चन्दौली का मूल निवासी द्वारा थाना सकलडीहा पर तहरीर दिया गया कि मेरी सोने चाँदी की दुकान नईबाजार मार्केट मे ही स्थित है। जिसमें आज रात को दिवाल तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा दुकान में रखे सभी आभूषण (सोने-चादी) एवं नगदी चुरा ले गये। उसमे लगे CCTV (DVR) भी चुरा ले गये। उसमे रखा मरम्मत का सामान भी चोरी हो गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु.अ.सं. 13/24 धारा 457/380 भादवि बनाम 1-2 व्यक्ति अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अभियोग के अनावरण हेतु थानास्तर पर टीम गठित कर अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।

breking news

breking news

बाल सुरक्षा बाल कल्याण बाल विकास पर सामुदायिक नेतृत्व हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया चकिया/चन्दौली। दिरेहू नई बस्ती में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था द्वारा बाल सुरक्षा बाल कल्याण बाल विकास पर सामुदायिक नेतृत्व हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिरेहूँ,मुबारकपुर, प्रीतपुर, पिपरिया, मूसाखाड़, वनभीषमपुर, रसिया, फिरोजपुर,मगही आदि गांवों से स्वयं सहायता समूह से महिलाएं व सामुदायिक निगरानी समिति के सदस्य और दलित युवा प्रेरणा मंच के सदस्य प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि द्वारा बच्चों के शिक्षा से जुड़ने, स्वास्थ्य और प्रतिदिन स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था के द्वारा साक्षरता केंद्र से शिक्षा पूर्ण करने वाली समूह की महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के हाथों द्वारा वितरित किया गया। समूह की सदस्य प्रमाण पत्र पाकर काफी खुश हुई । जिला समन्वयक गणेश विश्वकर्मा द्वारा सामुदायिक नेतृत्व विकास पर जोर दिया गया।

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियो पर नियन्त्रण व वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक नौगढ के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पर गठित टीम द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम मे अनन्त कुमार भार्गव चौकी प्रभारी अमदहा मय टीम द्वारा तलाश वाराण्टी के क्रम में 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इंटर्नशिप परीक्षा से छूटे छात्र 23 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

यूपी के 6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

प्रदेश के 75 फ़ीसदी गांव में पहुंचा नल से जल

केजीएमयू में अपाहिज हुई व्यवस्था, दिव्यांगों को नहीं मिलती व्हीलचेयर

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश भर में निर्वात बिजली देंगे इंजीनियर