तहसील परिसर
नौगढ़। बाइक अनियंत्रित होने से चालक का इलाज के दौरान हुई मौत शनिवार को अमृतपुर ग्राम पंचायत के वृंदावन निवासी अशोक चौबे पुत्र सुंनर चौबे (55) का वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान सुबह में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि रावटसगंज से क्रवार को मोटरसाइकिल खरीद कर अपने घर जा रहे थे किेए सेमरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गए जिसकी वजह से शरीर में काफी चोट आ गई आसपास के लोग तत्काल एम्बुलेंस कि सहायता से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया डाॅ सुनील कुमार प्राथमिक उपचार करके स्थिति गंभीर देखकर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिए स्थिति नाजुक होने के बाद वाराणसी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया लेकिन आज सुबह में मौत हो गई। जिसकी जानकारी पत्नी गीता उम्र 52 वर्ष को होते ही छाती पीट पीट कर रोने लगी पुत्र रिंकू 25 महेंद्र 19 वर्ष पिता के शव को देखकर रोते बिलखते कहने लगे कि बहन ज्योति 22 वर्ष का अभी 18 फरवरी को तिलक और 19 अप्रैल को शादी था अब कैसे हम लोग इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
चकिया।पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक सदर महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया महोदय श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एन.बी.डब्लू. मु0नं0 827/95 धारा 147/323/504/506/336/427 भादवि थाना चकिया चन्दौली से संबंधित वारंटी अभि0 श्याम नारायण पुत्र रामजी निवासी उचेहरा थाना चकिया जनपद चन्दौली को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सहयोग से द्वितीय इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट एवं प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जेपी होटल एंड कन्वेशन सेंटर आगरा में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 40 से अधिक स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादकों से जानकारी प्राप्त की।
नौगढ़। उपजिलाधिकारी नौगढ़ सुने फरियादियों कि समस्या शनिवार को नौगढ़ तहसील में उपजिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए 31 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार जिसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,मरवटियां ग्राम पंचायत से आई हुई वनवासी महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर कहा साहब गांव कि आंगनबाड़ी संचालिका सविता पिछले छे माह से पुष्टाहार का वितरण नहीं कर रही हैं जब हम लोग उनसे मांगने जाती हैं तो उनके द्वारा अप शब्द व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करतें हुए कहती हैं कि चोरी करनें आई हो अभी 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला कर पिटवा देंगें । पेड़ों का समस्या को सुनते हुए उप जिलाधिकारी ने तत्काल टीम गठित कर तीन दिवस के अंदर जांच कर मय वीडियो फोटो के साथ कार्यालय में प्रस्तुत करें । अगर शिकायत सत्य पाई जाती है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही नवगढ़ क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग के द्वारा खोदा जा रहा कोक ब्लास्ट की शिकायत प्रस्तुत की गई जिसको लघु सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया गया कि जहां-जहां पर कुप ब्लॉट की खुदाई कराया जा रहा है उसको मानक के अनुसार खुदाई करायें अन्यथा दोबारा शिकायत प्राप्त हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहना और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। वही बैरगाढ़ और चिकनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि साहब हम लोगों को अभी तक लेखपाल के द्वारा कंबल का वितरण नही दिया गया है। ग्रामीणों की समस्या को सुनता ही तहसीलदार ने तत्काल क्षेत्र के सर्कल लेखपाल को निर्देशित किया कि गांव में जाकर कंबल विटर कर फोटो भेजे वह रिपोर्ट प्रस्तुत करें उप जिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों को यह भी कहा गया कि जिस भी ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा किया गया है कब्जा मुक्त करने के लिए नोटिस देकर कार्रवाई करें। बागी गांव के प्रदीप ने बताया कि सिंचाई विभाग की जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा कर लिए हैं और नाली पाठ कर बाउंड्री वालों का निर्माण कर दिया गया है जिलेदार के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है कार्रवाई करने की वजह है आनाकानी कर रहे हैं समस्या को सुनते ही उप जिलाधिकारी ने जिलेदार को बुलाकर बताया कि तीन दिवस के अंदर कब्जाधारियों के ऊपर नौगढ़ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर एक कॉपी कार्यालय में प्रस्तुत करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहना। समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्या का समाधान गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करें। मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज,सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमचंद वन क्षेत्र अधिकारी नौगढ़ संजय श्रीवास्तव ,प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
चन्दौली जनपद के धानापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,सर्विलान्स टीम की मदद से धानापुर थाना पुलिस ने की कारवाई 118100/-रुपये के नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त दबोचे,लंबे समय से दोनों शातिर कर रहे थे नकली नोटों का धंधा 20 हजार रुपये में खरीदते थे एक लाख रुपये के नकली नोट,एक लाख के नकली नोट बाजार में खपाने पर मिलते थे 25 हजार चन्दौली। नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था को चपत लगा रहे शातिरों के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा हमला किया है। चन्दौली जनपद के धानापुर पुलिस ने सर्विलान्स टीम की मदद से दो शातिर अभियुक्तों को 118100/- रूपये के जाली करेंसी नोट के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों शातिर लंबे समय से नकली नोटों को बाजारों में खपाने का काम कर रहे थे। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर चलते हुए जनपद चंदौली पुलिस ने नकली करेंसी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आवाजापुर नहर पुलिया के पास मोटरसाईकिल के साथ खड़े दो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। 118100/-रुपये के नकली नोट बरामद पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम पता 1.अमरेश पाठक पुत्र शिवमूरत पाठक निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम पता 2.अरविन्द यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम कैलावर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो अमरेश पाठक उपरोक्त के पास से कुल 98900 रूपये (जाली) नोट व दो अदद मोबाईल व एक वाईफाई राऊटर बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति अरविन्द यादव के पास से कुल 19200 रूपये जाली नोट तथा एक अदद मोबाईल बरामद हुआ। किसी भी नोट पर RBI लिखी तार मौजूद नहीं बरामद नकली नोटों को देखा गया तो किसी भी नोट पर RBI लिखी तार मौजूद नही है। इस प्रकार दोनों व्यक्तियों से मौके पर कुल 118100/- रूपये जाली नोट बरामद हुआ। पूछताछ में बाताया कि कुछ स्थानीय परिचित दोस्त इस धन्धे में संलिप्त हैं जिनसे हम लोग बीस हजार असली रूपये से एक लाख जाली रूपये मंगाता हूं और पच्चीस हजार रूपये में एक लाख रूपये का जाली नोट बाजार में ग्राहक के माध्यम से खपाता हूं। और जो भी लाभ होता है हम लोग उसे एक निश्चित अनुपात में बांट लेते हैं। ताकि न पकड़ सके कोई नेटवर्क शातिरों ने बताया कि हमें कोई पकड़ न ले इसलिये वाईफाई राऊटर साथ में लिये रहते हैं जिसके कारण सिर्फ इन्टरनेट के माध्यम से आपस में व्हाट्सअप काल पर बात करते हैं। आज भी एक ग्राहक हम लोगों से यहां जाली करेंसी नोट खरीदने के लिये आने वाला था कि उससे पहले पकड़ लियें गये। अपने पास पांच सौ रूपये , दो सौ रूपये और सौ रूपये के जाली करेंसी नोट रखता हूं जिसे नमूना के तौर पर पहले ग्राहक को दिखाता हूं और ग्राहक जो पसन्द करता है उस जाली नोट की करेंसी अपने दोस्तों के माध्यम से लाकर चन्दौली जिले में बेचता हूं। कभी कभी हम इस नोट को बाजार में किसी भी छोटे व नासमझ दुकानदार को एक दो नोट देकर सामान खरीद लिया करते हैं जिसे कोई गौर नही करता हैं और हमारा काम चल जाता है।
शहाबगंज।स्थानीय क्षेत्र के सेमरा गांव में शाहबजान अंसारी के आवास पर शनिवार को सामाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव महमूद आलम का जोन प्रभारी रामसहारे के नेतृत्व में समारोह पूर्वक स्वागत का आयोजन किया गया। स्थानीय क्षेत्र के नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं तथा मंडल के पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान असद अंसारी,गुलाब मौर्य, सहजाद अंसारी,हकीम अंसारी, जिगरे आलाम असरगर अली, वशीर शाह, आशुतोष, शर्मा, विष्णु शर्मा जवाहर लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
नौगढ़। तहसील के सोनभद्र के सरहद पर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदितपुर सूर्रा के ग्राउंड पर स्व .लल्लन सिंह यादव की स्मृति में लल्लन सिंह यादव मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को आयोजित दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक व म्योरपुर के पूर्व प्रमुख संजय यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच मूसाखांड, चंदौली और बघोर, सोनभद्र के बीच हुआ। जिसमें मूसाखांड ने जीत हासिल की। दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गांव के प्रतिष्ठित रहे स्व. लल्लन सिंह यादव की याद में 18 वर्षों से मनाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय उदितपुर सूर्रा के ग्राउंड पर शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच मूसाखांड, चंदौली व बघोर, सोनभद्र के बीच हुआ। जिसमें मूसाखांड ने जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच जै मां अमरा भवानी नर्वदापुर, चंदौली और आजाद स्पोर्टिंग क्लब सोनभद्र के बीच खेला गया। जिसमें आजाद स्पोर्टिंग ने जीत हासिल की। वहीं प्रतियोगिता का चौथा मैच जगतपुर, प्रयागराज और मूसाखांड, चंदौली के बीच खेला गया। इसमें मूसाखांड ने जगतपुर, प्रयागराज को पराजित किया। रेफरी विकास यादव, रामऔतार यादव रहे । संचालन विवेक व अनिल यदुवंशी ने किया। सब इंस्पेक्टर गोविंद सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। वेलफेयर सोसाइटी की सचिव सचिन कुसुम यादव ने बताया कि ओबरा, आजमगढ़ प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र की टीमें कल रविवार को भाग लेंगी। इस मौके पर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रामविलास सिंह यादव, आयोजक गोविंद सिंह, अचल सिंह यादव, संतोष कुमार, देवेश, विनोद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई लखनऊ राज कुमार यादव ने बताया कि 06 फरवरी 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में हीरो मोटोकार्प लि0, हरिद्वार, उत्तराखण्ड के द्वारा महिला स्पेशल कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाना है। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर एम0 ए0 खाँ ने बताया कि महिला स्पेशल कैम्पस ड्राइव में प्रतिभाग के लिए महिला अभ्यर्थियों जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच, आईटीआई वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 में फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक डीजल, मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन से उत्तीर्ण की हो वे ही प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनी द्वारा सीटीसी वेतन 22,348 रूपये प्रतिमाह एवं इनहैण्ड वेतन 15,703 रूपये साथ ही पीएफ और ईएसआई तथा अप्रेन्टिसशिप हेतु वेतन 16,934 रूपये प्रतिमाह एवं कैन्टीन, यूनीफॉर्म, जूते एवं मेडिकल इन्श्योरेन्स दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 06 फरवरी 2024 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
*तहसील समाधान दिवस में पहुंचे 50 फरियादी,5 मामले निस्तारित हो गए खजनी गोरखपुर।। तहसील में आयोजित फरवरी माह के पहले समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व पुरूषोत्तम दास गुप्ता के समक्ष आज कुल 50 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर प्रस्तुत हुए। जिनमें 5 मामलों को तत्काल मौके पर निस्तारित करा दिया गया। मांगलिक आयोजनों का मौसम होने के कारण फरियादियों की भीड़ कम देखी गई। सबसे अधिक मामले पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए। बता दे की जनवरी माह के तीसरे शनिवार को कड़ाके की ठंड के कारण सिर्फ 40 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जिसमें सिर्फ चार का निस्तारण हुआ था। एडीएम ई के साथ दिवस प्रभारी उप जिलाधिकारी राजू कुमार तहसीलदार दीपक गुप्ता नायब तहसीलदार हरीश कुमार यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच और निस्तारित करने का आदेश दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक पूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
