लूट के दो आरोपितों को पकड़ कर पब्लिक ने खजनी पुलिस को सौंपा खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के छपियां गांव के निवासी पशु बाजार छपियां के प्रबंधक स्वर्गीय राम अचल सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह बीती शाम पशु बाजार बंद होने के बाद अपनी जेब में नकद 15 हजार रुपए ले कर ईंट भठ्ठे पर जा रहे थे। अचानक ओवर ब्रिज हाईवे के पास 2 बाइक सवार 4 लोगों में पिछली बाइक पर सवार व्यक्ति अपने हांथ में पिठ्ठू बैग ले कर खड़ा था। उसने पूछा कि क्या यह बैग आप का है क्या इसमें पैसे हैं। यह सुनते ही अनिल सिंह ने घबराहट में अपने कुर्ते की जेब चेक करने लगे इतने में दूसरे व्यक्ति ने उनकी जेब से पूरा पैसा जबरन निकाल लिया और बाइक लेकर भागने लगा। किंतु अनिल सिंह के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस बीच मौका मिलते ही पहली बाइक पर सवार दो लोग भाग निकले किंतु दूसरी बाइक वाला जिसने रुपए निकाले थे, वो घबराकर गिर गया लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पूछने पर उसकी शिनाख्त लालडिग्गी थाना राजघाट निवासी सुरेश डोम के पुत्र अर्जुन तथा दूसरा व्यक्ति जिसने बैग लिया था। उसकी पहचान सचिन डोम के पुत्र दीपू कुमार निवासी रामनगर थाना रामनगर पश्चिमी चंपारण बेतिया बिहार का बताया तथा पूछने पर यह भी बताया कि जो भागे हैं उनमें एक का नाम धर्म डोम है पर दूसरे ने नाम नहीं बताया। घटना की सूचना खजनी पुलिस को दिए जाने पर पकड़ी गई बाइक नंबर यूपी 53 ईयू 2365 है। वही खजनी पुलिस ने दोनों पकड़े गये छीनैती को धारा 392, और 411 में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने सर्किल क्षेत्र में राजस्व टीम के साथ क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण किया गया चन्दौली। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश । शनिवार को थाना शहाबगंज पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आप0 चन्दौली अनिल कुमार यादव व अन्य राजस्व अधिकारी के साथ शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों को मौके पर सुना गया। वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए, जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने सर्किल क्षेत्र के थानों पर राजस्व टीम के साथ अन्तर्गत तहसीलदार व थाना प्रभारी के साथ थाना समाधान दिवस को सम्पन्न कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आप0 अनिल कुमार यादव ने कहा जमीन से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से सभी प्रकरण का निस्तारण किया जा रहा है। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। थाना स्तर पर प्राप्त जमीन सम्बंधित विवाद, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करा कर रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना, उनके हस्ताक्षर कराये ।

प्रेम प्रपंच में हुई थी बेलघाट में विवाहिता की मौत,पति करना चाहता था प्रेमिका से दूसरी शादी। पुलिस ने मृतका के पति,श्वसुर व सास को जेल भेजा। बेलघाट खजनी गोरखपुर।। बेलघाट थाना क्षेत्र के चौतरा तिवारी गांव में बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सुमन 27 वर्ष पत्नी विक्रम शर्मा की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि विक्रम शर्मा अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों को सिकंजे में ले लिया। थानाध्यक्ष बेलघाट अवधेश चंद मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति विक्रम शर्मा ससुर जिएलाल शर्मा और सास गुड्डी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी लड़की सुमन के पति विक्रम के मोबाइल पर 3 महीने पहले प्रेमिका का फोन आ रहा था। पति के घर में होने पर सुमन ने उनकी बातों को सुन लिया था। जिसकी जानकारी उसने मायके वालों की दी थी। मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर बिलखते हुए बताया बताया कि विक्रम अपनी प्रेमिका से शादी करने की बात कह कर सुमन को छोड़ने की धमकी देता था और सुमन को बेरहमी से मार कर उसकी हत्या कर दी गई है।

अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस का लगातार शिकंजा थाना चकिया पुलिस को वनभीषमपुर जंगल मे सेमरही बाबा मंदिर के पास से मिली सफलता चकिया। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में व अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, मादक पदार्थो की रोकथाम , वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार व उनके द्वारा गठित टीम ने वनभीषमपुर जंगल मे सेमरही बाबा मंदिर के पास से अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान निवासी ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया जनपद चन्दौली व 2. अरविन्द चौहान पुत्र रामलोचन चौहान निवासी ग्राम सुनडेहरा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 21/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना कारित करने का तरीका/पूछताछ विवरण पूछताछ करने पर अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान निवासी ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया जनपद चन्दौली व 2. अरविन्द चौहान पुत्र रामलोचन चौहान निवासी ग्राम सुनडेहरा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ने बताये कि संतोष यादव पुत्र राजाराम यादव उर्फ राजा निवासी ग्राम इसरगोड़वा थाना इलिया जनपद चन्दौली के साथ मिलकर हम लोग बिहार के भालू बुढ़न गाँव से गांजा लाकर पुडिया बनाकर घूम घूमकर इधर के क्षेत्रो मे ऊंचे दामो पर बेचते है जिससे हम लोगो को काफी मुनाफा होता है जिसे हम लोग आपस मे बराबर-2 बांट लेते है । यह काम हम लोग काफी दिनो से करते है। इस गिरफ्तारी टीम का विवरण में अतुल कुमार प्रजापति, दुर्गादत्त यादव, गिरीशचन्द्र राय, जलभरत यादव, दीपचन्द्र गिरी, अरूण गिरी, मुकेश कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.