2 फरवरी के दिन पत्रकार के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, कोतवाली क्षेत्र के राम बक्श मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी पूर्णेन्द्र शुक्ल उर्फ सूरज शुक्ल एक न्यूज़ पेपर के संपादक हैं 2 फरवरी की रात करीब 9:00 बजे वह ऊंचाहार से बाइक पर अपने घर जा रहे थे रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे वह रोड पर गिर पड़े हमलावरों ने उनके जेब में रखे 5 ,000 हजार निकालकर फरार हो गए थे ।