सिधौली थाने के सिधौली महमुबादबाद मार्ग अंतर्गत जाफरीपुरवा गांव के आगे गिट्टी प्लांट के सामने सड़क के नीचे बनी खाई एक मृत नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा गया बताते है कि गांव के निकट ही जाफरी पुरवा निवासी एक महिला द्वारा शव को देखा गया महिला ने बताया कि काफी संख्या में कौवों को उड़ते हुए देखा तो उसे शंका हुई जब उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। काफी संख्या में ग्रामीण व लोग एकत्र हो गए सूचना पुलिस को।दी गयी पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की ।