सिधौली कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर दक्षिणी में सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे में अचानक से करंट उतर आया जिसकी चपेट में एक गाय गयी जिससे मौक़े पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को फोन किए जाने के बाद उस इलाके की बिजली बंद की गई और फिर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर आकर खराबी को दूर किया।