चन्दौली। अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को क्षेत्राधिकारी लाईन रघुराज द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार, स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। *सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण-* 1. उ0नि0ना0पु0 रतिभान सिंह 2. उ0नि0ना0पु0 धर्मदेव तिवारी 3. उ0नि0रेडियो श्री कुमार राहुल सिंह 4. मु0आ0स0पु0 श्री प्रदीप कुमार राय (स्वैच्छिक)