इलिया पुलिस टीम द्वारा चकिया तिराहा बबुरी रोड़ से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *पूर्व की घटना:-* वादी निवासी थानाक्षेत्र इलिया द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक-28.09.2023 की रात्रि में उनकी लड़की को किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगाकर कही लेकर चला गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना इलिया पर पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। विवेचना के दौरान बब्बू पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम खझरा थाना इलिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। *गिरफ्तारी का विवरण:-* पुलिस अधीक्षक चन्दौली, डा. अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इलिया व भूपेशचन्द्र कुशवाहा द्वारा थाना स्थानीय के प्रकाश में आए अभियुक्त को चकिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्बू पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम खझरा थाना इलिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुयी।
