रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमदाबाद कटौली निवासी अनीश कश्यप ने रहीमाबाद पुलिस को तहरीर दी है कि बीते बुधवार दोपहर बाद उसके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति कि काल आई उसने बहला फुसलाकर मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा और बताया कि इस लिंक को खोले तो पैसा आएगा। युवक ने उस लिंक को खोला तो छह बार में उसके खाते से 65000 जाल साजों ने हड़प लिए। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। वही रहीमाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार का कहना है की तहरी मिली है कार्यवाही की जाएगी।