Transcript Unavailable.
सोनपुर नगर पंचायत में जारी प्रशासनिक और राजनीतिक टकराव अब कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने वालों पर वे मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।
सोनपुर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजली कुमारी के नेतृत्व में 9 वार्ड पार्षदों सहित सैकड़ों की संख्या में सोनपुर वासियों ने कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार के विरुद्ध गज ग्राह चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी बुधवार को की गयी।
बिहार बदलाव यात्रा मुहीम के लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के सोनपुर आगमन को लेकर पार्टी क़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ क़े साथ आम जन मानस में उत्साह का महौल है। उनके आगमन को लेकर जगह जगह स्वागत द्वार व बैनर लगा हुआ है।
सोनपुर के रजिस्ट्री ऑफिस मे खुलेआम कानून के उल्लंघन हो रही है। यहां बिना चुमावन के कोई भी कार्य सही तरीके से नहीं होती है। इस बात क़े उजागर करते हुए उपस्थित लोगो ने कहा। इसका उदाहरण बुधवार को भूमि बिक्री को लेकर हुए विवाद के बाद रजिस्ट्रार और पूर्व प्रमुख श्याम बाबू राय के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी.इस संबंध मे रजिस्ट्री ऑफिस मे अपने -अपने काम से आए लोगो के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गया
सोनपुर प्रखंड क़े अंतर्गत सबलपुर उत्तरी पंचायत में विगत सात दिनों से चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बनारस से पधारे प्रवचन कर्ता देव प्रिया क़े द्वारा कहीं गयी भागवत कथा को शांतिपूर्वक प्रवचन को सुनकर अपने को धन्य समझते हुए गलत न करने का संकल्प लिया और धर्म के प्रति जागरूक हुआ।
वाहन जांच के दौरान पहलेजा पुलिस ने वाहन पर काटा चालान सोनपुर । पहलेजा पुलिस ने थाना क्षेत्र क़े जेपी सेतु चेक पोस्ट, बजरंग चौक सहित अन्य सड़क मार्ग क़े विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया, जिसको लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस द्वारा लगातार तीन दिनों तक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 1 लाख 50 हजार रुपए के चालान काटे । बता दें कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस का रवैया इन दिनों बहुत सख्त नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस ने जहाँ क्षेत्र में दिन व रात्रि गश्त तेज कर दिया है, वहीं क्षेत्र में शराब तस्करी, चोरी, छिनतई सहित सभी तरह आपराधिक मामलों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की कोशिश में आए दिन जगह-जगह पर वाहन जांच अभियान भी चला रही है।अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वाहन जाँच के अंतर्गत गाड़ी का ऑनर पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस,बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग आदि की जाँच के साथ-साथ, वाहनों की डीक्की आदि की विशेष तौर पर जांच की जा रही थी, जिससे कि क्षेत्र में अपराधियों की किसी भी तरह की कोशिशों को नाकाम किया जा सके। इस दौरान लगातार दिन दिनों तक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों से वाहन अधिनियम क़े दुरूपयोग करने वाले लोगो पर तीन दिनों में कुल एक लाख 50 हजार रुपए के चालान काटे गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस के इस बदलते रुख को देखकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में छोटी-मोटी कमियों वाले वाहन चालक रास्ता बदलकर चलते तथा बिना हेलमेट, बिना पेपर व ट्रिपल सवारी चलने से बचते नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि क्षेत्र में अपराध पूरी तरह से लगाम लगाने को लेकर पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
Transcript Unavailable.
जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने सोनपुर पहुँच कर सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर क़े उप समाहर्त्ता,भूमि सुधार, सोनपुर के कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण बुधवार को किया।
जन सुराज विस्तार संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र क़े दिघवारा प्रखंड अकबरपुर पंचायत में जिला महिला अध्यक्ष अमिता सहनी वही दिघवारा प्रखंड क़े प्रखंड महिला अध्यक्ष मेमुन निशा ने सीतलपुर बस्ती जलाल में अलग-अलग जगह पर दर्जनों महिलाओं के साथ सोमवार को एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया ।
