सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कई वीडियो सही होते हैं तो कई वीडियो फर्जी होते हैं। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी ने कहा कि Sarkari Vlog नामक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत केंद्र सरकार सभी को फ्री में स्मार्टफोन दे रही है। इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी तेजी से वायरल किया जा रहा है। पीआईबी ने जब इसका फैक्ट चेक किया तो पता चला कि यह वीडियो फर्जी है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि यह वीडियो फर्जी है। यह धोखाधड़ी का प्रयास है, कृप्या सावधान रहें। सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे वीडियो से सतर्क रहें। साथियों अगर आपके पास भी ऐसा कोई भ्रामक ख़बर आता है, तो उसके बारे में जनता को जागरूक करें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फ़ोन में अभी दबाए नंबर 3।

गर्मी अपनी हदें पार करने को आतुर है, खासकर पूर्वी भारत के कुछ राज्य लू या हीटवेव की चपेट में हैं। वहीं देश के अन्य इलाकों में तापमान में उछाल देखें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, गुजरात और महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों, रायलसीमा तथा भारत के पूर्वी प्रायद्वीप के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस की छलांग मार रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस, पूर्वोत्तर भारत और भारतीय द्वीपों का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है, देश के इन हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और भारतीय प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर है। चढ़ते पारे ने देश के कुछ हिस्सों को गर्म हवाओं के आगोश में ले लिया है। इन हिस्सों में पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग इलाकों में पिछले नौ दिनों से लू का सितम जारी है। वहीं बिहार में पिछले छह दिनों से, ओडिशा में पिछले तीन दिनों से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लोग लू का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं देश के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत के भी संकेत है, मौसम विभाग की मानें तो आज यानी, 20 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आज उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ छीटें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आज बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू का सितम जारी रहेगा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेगे। वहीं आज ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में भी लोगों को लू के प्रकोप से दो चार होने की आशंका है।

मार्च के दूसरे पखवाड़े और अप्रैल के शुरुआती दिनों में बारिश व ओलावृष्टि की वजह से दलहन के उत्पादन में कमी आने की आशंका है। यही वजह है कि कम उत्पादन का दाल कीमतों पर असर न पड़े, इसके लिए सरकारी प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए सबसे पहले दाल व्यापारियों और मिलरों पर नकेल कसी जा रही है। शनिवार 15 अप्रैल 2023 को इंदौर में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने दाल व्यापारियों की बैठक ली।

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पूरी दुनिया सहित भारत में भी फिर से कोरोना के मामलों में हल्का उछाल देखने को मिला है। इसी के बीच एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि जानलेवा महामारी को देखते हुए भारत सरकार अगले महीने यानी मई से पूरे देश में फिर से लॉकडाउन लगाने जा रही है। हम सभी ने कोरोना के समय की भयावहता महसूस की है। लॉकडाउन के समय को याद कर आज भी हम और आप सिहर उठते हैं। ऐसे में अगर आपके सामने यह दावा किया जाए कि मई से पूरे देश में एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है, तो आपको कैसा महसूस होगा? दरअसल, 'Daily Trending News' नाम के एक यूट्यूब चैनल ने अपने एक वीडियो में दावा किया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण केंद्र सरकार एक बार फिर से अगले महीने यानी मई से पूरे देश में लॉकडाउन लगा सकती है। इस न्यूज़ को और भी कई यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया स्पेसेज पर शेयर किया गया है। इसके बाद यह वायरल हो गया। भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पीआईबी ने इस वीडियो का फैक्ट-चेक किया और इसे फर्जी और भ्रामक बताया है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए बताया है कि यह खबर आधारहीन और फेक है और इसे आगे शेयर करने से बचना चाहिए। साथियों अगर आपके पास भी ऐसा कोई भ्रामक ख़बर आता है, तो उसके बारे में जनता को जागरूक करें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फ़ोन में अभी दबाए नंबर 3।

जहां एक ओर देश के अधिकतर इलाकों में लोग गर्म हवाओं से झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते, आज यानी 18 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया है।वहीं आज पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चलने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो  बिहार विधान सभा द्वारा निकाली गई सुरक्षा गार्ड पदों पर वेतनमान (लेवल-3) नियमानुसार पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल उन्हत्तर रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 675/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 180/- रूपए रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://vidhansabha.bih.nic.in// पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 16 मई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

1.अतीक़ अहमद हत्याकांड में विपक्षी नेताओं ने लगाया योगी सरकार पर क़ानून व्यवस्था की नाकामी का आरोप। 2.पुलवामा हमले को सत्यपाल मलिक ने बताया मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा। 3.रामनवमी हिंसा में बिहार पुलिस ने नालंदा से बजरंग दल के नेता को किया गिरफ़्तार। 4.एक अध्ययन के अनुसार गौमूत्र में संभावित हानिकारक बैक्टीरिया, सीधे-सीधे इस्तेमाल के लिए नहीं है उपयुक्त। 5.आईपीएल के दो मुक़ाबलो में पंजाब किंग्स दो विकेट से तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23 रन से जीता।

174 वर्षों के जलवायु इतिहास का दूसरा सबसे गर्म मार्च इस साल 2023 में दर्ज किया गया है। जब तापमान सामान्य से 1.24 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है कि मार्च 2016 अब तक का सबसे गर्म मार्च का महीना था, जब तापमान बीसवीं सदी के औसत (12.7 डिग्री सेल्सियस) से 1.35 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। यह जानकारी नेशनल ओसेनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन (एनसीईआई) द्वारा जारी नई रिपोर्ट में सामने आई है। आंकड़ों की मानें तो यह लगातार 47वां वर्ष है जब मार्च के महीने में तापमान औसत से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह पिछले 529 महीनों में तापमान कभी भी औसत से नीचे नहीं गया है। गौरतलब है कि इससे पहले यूरोपियन मौसम विज्ञान एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने भी इसी तरह की जानकारी दी थी। एनओएए के मुताबिक, एशिया की अगर बात करें तो यहां अब तक के दूसरे सबसे गर्म मार्च को अनुभव किया गया है। वहीं दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में यह रिकॉर्ड का चौथा सबसे गर्म मार्च का महीना रहा। इसी तरह यूरोप ने भी अपने जलवायु रिकॉर्ड के 10वें सबसे गर्म मार्च को अनुभव किया।