"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीतदास साहू सरगुजा खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों से बीटीएमसी न्यू ऑफिस बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। शाक्यमुनि बुद्ध की संबोधि भूमि "महाबोधि महाविहार" के सुचारू प्रबंधन एवं देख-रेख के लिए 1949 में बिहार सरकार ने बोधगया टेंपल एक्ट-17 के तहत बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया था। 1953 से बीटीएमसी महाबोधि मंदिर के सुचारू प्रबंधन का कार्यभार संभालती रही है......
Transcript Unavailable.
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मेगा एसएचजी ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। गया जिला में पहली बार समूह की 10 जीविका दीदियों के साथ व्यक्तिगत ऋण की शुरुआत हुई। स्वयं सहायता समूह को 46 करोड़ 36 लख रुपए का डमी चेक प्रदान किया गया...…
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि भारत में हर साल 6.3 करोड़ लोगों को सिर्फ इसलिए गरीबी से जूझना पड़ता है क्योंकि उन्हें अपने स्वास्थ्य का खर्चा खुद उठाना पड़ता है। जिस देश में एक सांसद के स्वास्थ्य पर सरकार सालभर में 51 हजार रुपये से ज्यादा खर्च कर देती है, उसी देश के आम नागरिक के स्वास्थ्य पर सरकार 18 सौ रुपये के करीब ही खर्च कर पाती है। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2021 के मुताबिक, अगर गांव में कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल में भर्ती होता है, तो उसका औसतन खर्च 4,290 रुपये होता है. वहीं, गांव में निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उसे 22,992 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसी तरह शहर में सरकारी अस्पताल में भर्ती होने पर 4,837 और निजी अस्पताल में 38,822 रुपये का खर्चा आता है. तो अब आप ये सोचिए जिस देश में 70 से 80 करोड़ एक वक़्त के राशन के लिए मोहताज़ हो , वो कैसे इलाज़ करवा पाएंगे। -------तब तक आप हमें बताइए दोस्तों कि आपके क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था के क्या हालात है ? -------आपके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज़ की स्थिति क्या है ? --------इस बढ़ती महँगाई के कारण स्वास्थ्य पर होने वाला खर्चा आपका कितना बढ़ा है ? --------दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फोन से 3 नंबर का बटन दबाकर या फिर मोबाइल वाणी एप के जरिए एड का बटन दबाकर, क्योंकि याद रहे दोस्तों, बोलेंगे तो बदलेगा?
बोधगया नगर परिषद अध्यक्षा के पति के गेस्ट हाउस में "मगध मोबाइल वाणी" का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्य संपन्न हुआ। इसमें समाज से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न लोग आए और सभी ने मगध मोबाइल वाणी की प्रशंसा करते हुए इस तकनीक से हासिए पर रह रहे लोगों को अवगत कराने पर विशेष जोर देने की बात कही।
जी-20 शिखर सम्मेलन के नाम पर इन मेहनतकशों से उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई है। केवल इसलिए कि दुनिया के रईसों को दिखाने के लिए सजाई गई दिल्ली की खूबसूरती में बट्टा न लगे, गरीब , फटे , लिथरे और बदबूदार शरीरी के आस पास आजने से कहीं बिदेशी मेंहमानों को नायक और भों न चाड जाएं। सितंबर महीने की 9-10 तारीख को लगने वाले विदेशी मेहमानों के जमावड़े को लेकर दिल्ली को 3 दिनों के लिए तकरीबन बंद कर दिया है। सड़क पर रहने और काम करने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया है। नौकरी पेशा लोगों को घरों में रहने के लिए कह दिया गया है। सड़कों पर भीड़ न दिखे इसलिए स्कूलों, कॉलेजों दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। निजी दफ्तरों में रोजाना पुलिस को भेजा जा रहा है और नगर निगम की चिट्ठी भेजी जा रही है ताकि वे इन दफ्तरों को बंद करा सकें। तमाम तरह की एडवाइजरी जारी की जा रही हैं, और यह सब इसलिए हो रहा है कि बिदेशी मेहमानों की शान में कोई गुस्ताखी न हो। हो सकता है की आप दिल्ली में नहीं रहते हों , लेकिन आप गरीब मजदूरों की पीड़ा से भली भांति परिचित हैं ,दोस्तों जी-20 जैसे शिखर सम्मेलनों के लिए देश की राजधानी को बंद कर देने का फैसला कितना ठीक है, या फिर सरकार अपनी किसी छिपी हुई मंशा को पूरा करने के लिए ऐसा कर रही है? ऐसा कोई कदम उठाने से पहले सरकार को उन आम लोगों के बारे में नहीं सोचना चाहिए जो रोज काम करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं? क्या लोकतान्त्रिक राज्य जब चाहे लोगों को घरों में कैद कर देना आपको कितना उचित लगता है ? इस मसले पर अपनी बात को रिकॉर्ड करें और बताएं कि आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, आपकी बात भले मसले के पक्ष में हो या फिर विपक्ष में। अपनी बात पक्ष _विपक्ष में रिकॉर्ड जरूर करें अपने फोन से 3 नंबर का बटन दबाकर या फिर एप के जरिए एड का बटन दबाकर, क्योंकि आप बोलना जरूरी है। बोलेंगे तो बदलेगा?
बोधगया नगर परिषद् विकास कार्य के लिए सदैव तत्पर है चेयरमैन श्रीमती ललिता देवी के पति श्री विजय कुमार मांझी। अंतिम पैदान के लोगों को मिलेगा इस बार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
9 सितंबर 2023 के होने वाले राष्ट्रीय लोग अदालत के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने पुलिस प्रशासन से कहा कि ज्यादा से ज्यादा कोर्ट नोटिस को तामिला कराकर कोर्ट में जमा करें ताकि
बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के मुसैला गांव में इरादा परियोजना के तहत आयोजित कार्यशाला में ग्राम वाणी संस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक, मगध मोबाइल वाणी के जिला समन्वय एवं सहायक समन्वय के द्वारा इरादा फाउंडेशन के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत लोगों को "इरादा मोबाइल वाणी" का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
