उत्तरप्रदेश राज्य के गाज़ीपुर ज़िला से नीतू ,ग़ाज़ीपुर स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से कहती है कि पुरुषों को महिला स्वास्थ्य के अंतर्गत मिलने वाली सरकारी सेवाओं की जानकारी रखनी चाहिए। महिलाओं को अस्पताल से क्या क्या सुविधाएँ मिलती है ,इसकी जानकारी होनी चाहिए। स्वच्छता एवं पोषण दिवस जो हर माह ग्राम में मनाया जाता है ,इस दौरान गर्भवती ,धात्री महिलाओं ,बच्चों व किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाती है। जब तक पुरुषों को जानकारी नहीं होती तब तक महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाएगी