प्राथमिक विद्यालय रघुवीर लोहा मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम फहरा रही हैं। सरकार भी नारी सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. विनोद राय, गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश सिंह के साथ परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों की शिक्षिकाएं व प्रधानाध्यापिकाएं रहीं। इस दौरान 100 से अधिक विशिष्ट महिलाओं का सम्मान हुआ। भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापिका अंजना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शारदा सिंह, वंदना रघुवंशी, मधु सिंह, स्नेहलता, ज्योति, मनीषा रानी, मनीषा प्रसाद आदि रहीं।