महिला मोर्चा के महानगर में चल रहे शक्तिवंदन कार्यक्रम का समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन पर सुना। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर माइक्रो डोनेशन का कैंप भी लगाया गया। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तीकरण में राष्ट्र की सर्वागीण प्रगति निहित है। वहीं आयोजन में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई शक्तिवंदन कार्यक्रम के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा आज यह अभियान 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जोड़ रहा है। पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ रहा है। कार्यक्रम संयोजक सरिका गुप्ता ,मीडिया प्रभारी किशोर सेठ उपस्थित रहे