राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नही पहुँचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी,पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यकर्ताओं पर लगाए मरहम राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यूपी के दूसरे दिन वाराणसी पहुंची।इस दौरान शहरी क्षेत्रों में जहां आपार सफलता मिली तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों कार्यकर्ता को मायूसी का सामना करना पड़ा। गोलगड्डा से लेकर गोदौलिया चौराहा तक यात्रा में जहां हजारों की संख्या में भीड़ देखी गई उसके बाद रथ यात्रा होते हुए काफिला तेजी से चलने लगा जिससे समर्थक छूट गए। वही मंडुवाडीह से यात्रा लोहता होते हुए जंसा पहुंचा जहां वहां पर यात्रा का विश्राम था। जिसके बाद यात्रा जंसा,बड़ौरा सेवापुरी,कपसेठी होते हुए भदोही जाना था। लेकिन यात्रा कैंसिल होने के कारण कपसेठी,सेवापुरी, बडौरा,शिवदासपुर,तख्खू की बौली,सिरिहिरा में सुबह से अपने नेता राहुल गांधी का कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे राहुल गांधी के ना आने से कार्यकर्ताओं को मायूसी का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओ का कहना था की सुबह से हम लोग राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे। अचानक उनके न आने से हम लोगों को निराशा हुई हैं।फिलहाल हम लोग अपना हौसला नही खोए है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में वाराणसी से भदोही के बीच जगह-जगह राहुल गांधी के स्वागत के लिए स्वागत द्वारा बनाए गए थे। जहाँ हजारों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता राहुल गांधी का सुबह से ही इंतजार कर रहे थे।जब कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई कि भारत जोड़ो यात्रा के नायक राहुल गांधी को बीच मे ही उनको किसी कारण वस भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित करना पड़ा तो कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।वही जगह-जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के एक झलक दीदार पाने के लिए इंतजार में अभी भी वही डटे हुए हैं।तो इसकी जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने काफिले के साथ जगह जगह इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के पास पहुँच मरहम लगाने व ढांढस बधाने का काम किया। वही कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए जो फूल माला तथा फूल की पंखुड़ियों को रखे हुये थे उसे अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर वर्षा कर अपने आप को संतुष्टि पाई।।