झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला से लव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि वह पंचायत में बैठक करके लोगों को बताये कि कैसे मोबाइल वाणी में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जाता है।
झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला से सरिता देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती है कि लोन कैसे मिलेगा , कितना ब्याज लगेगा और कितने दिन में पैसे वापस करना होता है ?
झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला से सरिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि उनके गाँव में जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उनको बताया गया कि पौधों को लगा कर उनमे खाद डालना है और पानी से सिंचाई करना है। और यह भी बताया गया की जल को बचाना बहुत जरूरी है।
झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला से सबिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि आज उनके गाँव में एकल विद्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे दौड़ , कुर्सी रेस , चॉकलेट का खेल आदि शामिल है।
दोस्तों, सरकारी स्कूलों की बदहाली किससे छुपी है? इसी कारण देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था, प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक, पूरी तरह से बाजारवाद में जकड़ गई है। उच्च व मध्यम वर्ग के बच्चे तो प्राइवेट स्कूलों में अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। नेताओं और नौकरशाह की बात तो दूर अधिकांश विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के बच्चे भी सुविधा संपन्न प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करते हैं भला ऐसे में सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा की चिंता किसे होगी? देश के छोटे से छोटे विकास खंड में सरकारी स्कूलों में करोड़ों खर्चे जाते हैं फिर भी उनका स्तर नहीं सुधरता। -------------तो दोस्तों, आप हमें बताइए कि आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? -------------वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? -------------और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ? दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर या मोबाइल वाणी एप्प में ऐड का बटन दबाकर।
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के सतगावां प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता कपिल देव जानकारी दे रहे हैं की क़रीब पांच महीने पहले जो स्कुल का बोन्ड्री तोड़ा गया था उसका निर्माण फिर से शुरू हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के सतगावां प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता कपिल देव जानकारी दे रहे हैं की सतगावां प्रखंड के बासडीह मुख्य बाज़ार में 11 हज़ार की जो जर्जर तार लगी है उसे दुरुस्त किया जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के सतगावां प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता कपिल देव जानकारी दे रहे हैं की सतगावां मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा की जाएगी पर पूजा पंडाल तक जाने वाले रास्ते जर्जर हैं जिसे तंदरुस्त किया जाए। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
