भारत में इस विषय पर सबसे कम बातचीत होती है कि वास्तविक मजदूरी में कोई बढ़ोत्तरी हुई है या नहीं, जबकि यह बेरोजगारी के आंकड़ों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है। सबसे गरीब लोगों के लिए बेरोजगारी का सवाल बहुत प्रासंगिक नहीं है। गरीब लोग शायद ही कभी बेरोजगार होते हों, क्योंकि वे कुछ-न-कुछ किये बिना जीवित ही नहीं रह सकते। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर में बना भयंकर चक्रवाती तूफान जिसका नाम 'बिपरजॉय' है, यह पिछले छह घंटों के दौरान पांच किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ रहा है।यह गोवा से लगभग 850 किमी पश्चिम में, मुंबई से 890 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 900 किमी दक्षिण, दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1180 किमी दक्षिण में है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नेटवर्क और सिस्टम को नुकसाविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। न पहुंचाने वाले मालवेयर और बॉटनेट की जांच के लिए साइबर स्वच्छता केंद्र की स्थापना की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवा इसके लिए रोजाना अलग-अलग वेबसाइट्स और अखबारों को खंगालते हैं. कई बार उन्हें काम की जानकारी मिलती है, जिससे वो वेकेंसी के लिए आवेदन करते हैं. हालांकि कई बार सोशल मीडिया या फिर किसी फर्जी वेबसाइट के चक्कर मे फंस जाते हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की एक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 और 2020-21 के बीच देश भर में हुईं 217 प्रमुख ट्रेन दुर्घटनाओं में से चार में से लगभग तीन घटनाएं ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हुईं.भारतीय रेलवे में पटरी से उतरने का ऑडिट रिपोर्ट दिसंबर 2022 में संसद में पेश की गई थी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
पशुपालकों के लिए साल 2022 बेहद दिक्कत भरा रहा। लंपी त्वचा रोग ने पशुपालकों की कमर ही तोड़ दी। मई 2022 से देश में लंपी का प्रकोप ऐसा फैला कि मार्च 2023 तक 1.86 लाख पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 32.80 लाख पशु इस रोग के शिकार हो चुके हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वजह से भारत में 74 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी खोने का डर सता रहा है। भारत में किए गए सर्वेक्षण में तीन चौथाई से अधिक लोगों ने कहा कि वे लोग चिंतित हैं कि एआई उनकी नौकरी की जगह ले लेगा। माइक्रोसॉफ्ट वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2023 रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत भारतीय नियोक्ताओं का कहना है कि वे जिन कर्मचारियों को नियुक्त करते हैं, उन्हें एआई के विकास के लिए नए कौशल सीखने की आवश्यकता होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डिजिटलाइजेशन के इस दौर में लोगों के मोबाइल पर कई तरह की खबरें या दावे वायरल होते ही रहते हैं। इसमें कई सच्चे होते हैं वहीं कई भ्रामक होते हैं। ऐसे में यूजर्स के सामने यह मुश्किल खड़ी हो जाती है कि वह किस को सही माने और किसे गलत। इन दिनों ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल और महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बिहार-पुणे ट्रेन में अभियान चलाकर 59 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय डाक सेवा के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवा में पोस्ट मैन के पद पर वेतनमान 10000 से 24000 रूपए के लिए कार्य करने के इच्छुक हैं। इस पद के लिए कुल एक हज़ार एक सौ पच्चीस रिक्तियां निकाली गई हैं, इस पद के लिए सामान्य श्रेणी के अलावा दिव्यांगजन भी आवेदन कर सकते हैं।वैसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो, साथ ही उन्हें क्षेत्रीय भाषा आती हो वे इसके लिए आवेदन कर सकते है उम्मीदवार की उम्र-सीमा 11-06-2023 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, उम्रों में मिलने वाली छूट नियम अनुसार दी जायेगी। आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी/ इ.डब्लू.एस वर्ग के लिए 100/- रुपए, रखा गया है एवं एससी - एसटी, विकलांग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गई सारी योग्यताएं हैं तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते हैं। याद रखिये आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11-06-2023, तक ही है ,श्रोताओं अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
