झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला के बहादुरपुर से वृंदा देवी हेलो आरोग्य के माध्यम से कुपोषण और एनीमिया के बारे में जानकारी चाहती है
झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला के बहादुरपुर से वृंदा देवी हेलो आरोग्य के माध्यम से कुपोषण और एनीमिया के बारे में जानकारी चाहती है
Comments
Transcript Unavailable.
Aug. 18, 2022, 12:01 p.m. | Tags: nutrition health children malnutrition
जी आपको बताना चाहेंगे कि शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है, इस स्थिति में खून में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। यदि आपको एनीमिया है तो आपके शरीर को ऑक्सीजन युक्त पर्याप्त खून नहीं मिल सकता और इसी कारण से आपको थकान या कमजोरी महसूस हो जाती है।इस रोग से बचने के लिए आपको अपने खान - पान में कुछ बदलाव की जरुरत है जैसे : हरी पते दार सब्जियां - चौलाई की फलिया , पत गोभी , पालक साग,मुनगा, सेम , कच्चे केले की सब्जी, करेला आदि , दाल में सोयाबीन, चना आदि तथा माँसाहार में अण्डा, मछली और मीट का उपयोग करना करना चाहिए।ऐसे भोज्य पदार्थ जिसमें विटामिन सी (C ) की मात्रा ज्यादा रहती है जैसे - आंवला , निम्बू , नारंगी , अंगूर का सेवन करना चाहिए।साथ ही खाना खाने के साथ या उसके तुरंत बाद चाय और कॉफी न पिए ,इससे आयरन अवशोषित नहीं हो पाता और शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. यदि आप एनीमिया के पीड़ित है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
Aug. 18, 2022, 12:06 p.m. | Tags: information health disease anemia