आंदोलित आशाकर्मियों-फैसिलिटेटरों की सरकार के साथ हुई दो राउंड की वार्ता की असफलता के बाद बिहार के पटना में बड़ी संख्या में आशाकर्मी इकठ्ठा हुई ।पिछली 12 जुलाई से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशाकर्मी आंदोलित हैं। इस रैली को भाकपा-माले और सीपीएम के विधायकों समेत कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया और धरना स्थल पर पहुंचे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आये दिन तरह-तरह की खबरें वायरल हो रही है. जिन खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी खबर फेक. ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र की मोदी सरकार खत्म करेंगी. लेकिन इस खबर की सत्यता जब पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
రైతు బీమా నమోదు చేసుకొనుటకు చివరి తేదీ ఆగస్టు 5 2023
ఆరోగ్య సూచనలు
मोदी सरकार द्वारा मालिकों के हित में श्रमिकों पर लगातार हमले जारी हैं। 4 लेबर कोड द्वारा मजदूरों को बंधुआ बनने की तैयारी हो, स्थाई नौकरी की जगह फिक्स्ड टर्म हो, नीम ट्रेनी हो, महँगाई भत्ते का मामला हो अथवा वेतन निर्धारण। अब सरकार पेंशन घटाने की तैयारी में है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 30 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,464 के आसपास बनी हुई थी। 29 जुलाई 2023 के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,456 थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
వాతావరణ శాఖ సమాచారం వ్యవసాయ సలహాలు
भारतीय मौसम विभाग ने तेज बारिश के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि इस समय बंगाल की खाड़ी से लेकर उड़ीसा के तटीय इलाके तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिम की ओर से आए एक पश्चिमी विझोभ ने इसकी रफ्तार बढ़ा दी है। इसकी वजह से चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बन गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अब हम जानते हैं कि एंटीबायोटिक्स मतलब (वैसी दवाएं, जो हम गंभीर बीमारी की हालत में लेते हैं) हमें बीमार करने वाले रोगाणुओं को मारने में लगातार अप्रभावी होती जा रही हैं। रोगाणुरोधी प्रतिरोध अथवा एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस नामक यह खतरनाक महामारी एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग के कारण होती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, जून के महीने में ही देश में मापे गए सात करोड़ के करीब बच्चों में से पांच साल से कम उम्र के सात प्रतिशत बच्चे कमजोर पाए गए। बच्चों के छोटे कद, दुबलेपन, कम वजन की पहचान के लिए पोषण ट्रैकर के तहत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया जा रहा है। पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत 94 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों के आधार को प्रणाली से जोड़ दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
