लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से श्रोता बताती हैं कि लॉकडाउन में बहुत दिक्कत हो रही है बच्चों की पढ़ाई भी बंद है बच्चे ना तो स्कूल जा पा रहे हैं ना उनकी पढ़ाई हो पा रही है इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से मद की अपील की है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम श्रोता बताती हैं कि लॉकडाउन में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है घर में 2 छोटे बच्चें हैं उनका पति रोज कमाते हैं रोज खाते हैं। वह कहती हैं कि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है घर में खाने पीने की भी दिक्कत हो रही है पैसा ना होने से बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ स्वस्थ्य वाणी पर मदद की गुहार लगाई है।

लखनऊ से नीलम लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उनके यहां कोरोना को लेकर बहुत परेशानी हो रही है लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं ना ही कोई मास्क लगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।

अखबर नगर से रसिया लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताती हैं'कि लॉकडाउन में वह बहुत परेशान है। काम-काज सब बंद है जिससे बहुत परेशानी हो रही है इसके साथ ही उन्होने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी से मदद की अपील की है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी संवादाता जेनम ने आगरा बस्ती में पहुंच कर लोगों का साक्षात्कार लिया और उनकी परेशानी को जाना जहां शाजिया द्वारा बताया गया कि उनके घर के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कूड़ा वाला आता भी है लेकिन वह कचरा नहीं उठाता है।वह कहता है कि उसे सरकार ने मना किया इस कारण बहुत गंदगी को हो रही है लोग सारा कचड़ा उनके घर के सामने ही फैंक रहे हैं। शाजिया बताती हैं कि गंदगी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ते जा रहा है।

लखनऊ स्वास्थ्य वाणी संवादाता नेहा कशयप ने तनु का साक्षात्कार लिया और उनकी परेशानी को जाना जहाँ तनु द्वारा बताया गया कि वह बहुत परेशान है और पढ़ाई लिखे में भी दिक्कत हो रही है।इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ स्वास्थ्य वाणी पर मदद की गुहार लगाई है

Transcript Unavailable.

विकास गंज के महानगर से सरोजलता लखनऊ स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताती हैं कि लॉकडाउन की वजह से उनका काम बंद हो गाया था जो अब तक बंद है। वह कहती हैं कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका पालन-पोषण करने में बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है।इसके लिए उन्होंने मोबाइल स्वास्थ्य वाणी से मदद की अपील की है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.