उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के सुदामापुरी से सरोज गुप्ता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके यहां चाय का ठेला लगता है वह भी नहीं लग रहा है,जिस कारण इन्हें किराया देने की और बिल भरने की दिक्कत हो रही है
एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह किराए पर रहते है और कोरोना के कारण काम छूट गया है जिस कारण इन्हें दिक्कत हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य से तरन्नुम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है की वे एक विकलांग महिला है जिनकी एक वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है और अभी कोरोना महामारी के दौर में खाने पीने और राशन की बहुत समस्या हो गयी है
लखनऊ राज्य से श्यामा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि राशन मिलने में सभी को दिक्कत हो रही है और यह भी कह रहीं हैं कि सभी लोगो को राशन की सुविधा दी जाए
दिल्ली राज्य के हुसैनाबाद जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं और नाली में पानी जाम होने से पूरा गन्दा पानी रास्ते पर आ रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से जतिन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि कोरोना महामारी के कारण उनकी पत्नी का पेंशन रोक दिया गया है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के हुसैनाबाद के शिवपुरी से हसीना बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि इनके मोहल्ले में कोई सेनीटाइज़र का छिड़काव नहीं हो रही है जिससे बीमारी बहुत फैल रही हैं। इसके लिए वह चाहती है कि गाँव में छिड़काव किया जाए ताकि बीमारी से बच सके।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के हुसैनाबाद से रिजवाना मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि यहाँ पर बहुत से ऐसे परिवार है जिनके पास राशन की दिक्कतें है।यहाँ पर वैसे लोग है रोजमर्रा की कमाई से अपना गुजर बसर करते है। अभी उन लोगों का काम काज नहीं चल रहा है जिससे उनके सामने खाने पीने की दिक्कतें हो रही है सलए ऐसे परिवारों को राशन की मदद की जाय।
उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला के संधिया खेड़ा से आरती मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि डाउनडाउन की वजह से कोई काम नहीं चल रहा है और घर में खाने पीने और राशन की किल्लत है। इनके पापा का एक्सीडेंट हो गया था जिसकारण घर में बहुत ज्यादा दिक्कते आ गई हैं। इसलिए वह खाने-पीने का सामान और राशन की मदद चाहती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला लखनऊ के ग्राम खेड़ा से कमला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके परिवार में छह सदस्य है। खाने पीने की दिक्कतें हो रही है,क्योंकि काम काज नहीं हो रहा है इसलिए राशन की मदद की जाय।
