छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगाँव ज़िला से वीरेंदर गंदर्व ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दुनिया में लोगों ने महिलाओं को इंसान नहीं माने है ,पुरुष वर्ग महिलाओं पर अधिकार ही रखना चाहे है। पुरुष वर्ग महिलाओं को अपने अनुसार चलाना चाहते है। अगर महिला ऐसे नहीं करती है तो उनकी हत्या हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अब पुरुषों को ज़्यादा ज्ञान और संस्कार देना होगा ताकि वो महिलाओं को बराबर समझे।