छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव स वीरेंदर गन्धर्व ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बड़े लोग दिखावे के लिए शादी में इतना ज्यादा खर्च करते हैं। वे चाहते हैं की हमारे बेटे या बेटी की शादी ऐसी हो कि दुनिया देखती रह जाये। दूसरी तरफ यह भी देखना होगा कि शादी में जो पैसे लुटाये गए वो पैसा आये कहा से। उद्योगपति जो पैसा कमाता है वो भी एक गरीब का खून पसीना बहा कर ही आता है।
