छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंद गाँव से विरेंद्र गांधार , मोबाइल वाणी के अम्ध्यम से यह बताना चाहते है कि जब भगदड़ होती है, तो वह अक्सर किसी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान होती है और बाकी अन्य कार्यक्रम के दौरान ज्यादा नहीं सुनते हैं क्योंकि भीड़ आवश्यकता से अधिक इकट्ठा होती है और यह कहा जाना चाहिए कि धार्मिक दिखावा बहुत अधिक हो गया है इसलिए लोग अपने साधु बाबा के दर्शन के लिए इतने लालायित होते हैं,की वह अपने जान की परवाह नहीं करते हैं और बाबा को भी कोई परवाह नहीं रहती है , वे सिर्फ यह सोचते हैं कि संख्याएँ एकत्र हो ताकि यह कहा जा सके कि इतने सारे लोग मेरे प्रवचन में आए। तो यह करना ही होगा, सबसे पहले जनता को यह समझना होगा कि बाबा को अपने घर से साधु देखना है, फिर टीवी के माध्यम से, मोबाइल के माध्यम से देखे ,बहुत अधिक भीड़ इकट्ठा न करें और सरकार को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए।