छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगाँव से वीरेंदर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शोषण हर वर्ग में होता है। वर्ग के लोग ही एक दूसरे का शोषण करते है। जैसे एक महिला ही महिला का शोषण करती है। वही जब पुरुष की महिला को सताते है तो उसके पीछे भी महिला पुरुष के समर्थन में होती है। महिलाऐं ही भेदभाव करने में ,उनके हनन करने में पुरुष का साथ देती है ,चाहे महिला पत्नी,माँ या बहन के रूप में ही क्यों न हो। लोगों को ही समझना होगा की हमे अपने वर्ग के लोगों का साथ देना है ,तब ही भेदभाव समाप्त हो पाएगा