छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंद गाँव जिला से वीरेंदर गन्धर्व मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि सरकार द्वारा लड़कियों की विवाह के लिए कानून किया गया है। उसी तरह लड़कों के लिए भी यह कानून व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में जिस तरह की घटनाएँ हो रही हैं की लड़के और लड़कियाँ अग्रिम हो चुके हैं की वह अपने घर के सदस्यों का फैसला नहीं मानते और घरों से भाग जाते हैं। साथ ही साथ लड़के और लड़कियाँ काम वासनाओं के तरफ आकर्षित होकर उसका शिकार होने लगते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को यह ध्यान में रखना चाहिए कि लड़के और लड़कियों को शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर पूरा ध्यान देना चाहिए और साथ ही माता पिता को भी अपने बच्चों पर शिक्षा को लेकर ध्यान देना चाहिए। जिससे की आने वाले समय में लड़के और लड़कियाँ गलत कदम न उठा सके।