मध्य प्रदेश के सतना से भक्ति दिवेदी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शरीर में आयरन की कमी से बचने के उपाय के बारे में बताया। अक्सर महिलाएँ एनीमिया की शिकार होती है।इस कारण वो आयरन की गोली पर ही निर्भर करती है। लेकिन कुछ घरेलु उपाय अपना कर हम इस कमी से बच सकते है। हरी सब्ज़िया जैसे पालक आयरन का सबसे अच्छा श्रोत होती है। पालक का सेवन हम किसी भी रूप में कर सकते है मकई का बना लावा भी एक अच्छा श्रोत होता है।