मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले से भक्ति द्विवेदी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ''भारत में विविधता में एकता है'' इस सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये।इन्होंने ने कहा की हमारे देश में एकता में विविधता है या यूँ कहें की विविधता में भी एकता है।हमारे देश में यह बात गलत साबित होने लगी है की विविधता राष्ट्रीयता का सामाजिक विघटन उत्त्पन्न करती है।देश में पायी जाने वाली विविधता ने ही देश को एक में बांधने का काम किया है।हमारे देश की आंतरिक एकता और हमारे देश की भौगोलिक अथवा प्राकृतिक एकता,धार्मिक एकता,सांस्कृतिक एकता,सामजिक एकता,राजनैतिक एकता ने भी हमारे देश को एकता के सूत्र में बाँधे रखने का काम किया है।