मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से विजय सिंह ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि विजय सिंह का श्रमिक कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से विजय सिंह बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।