आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था यूआईडीएआई लोगों को आधार कार्ड संबंधी कई सुविधाएं ऑनलाइन ही प्रोवाइड करता है। हालाकि अगर आप आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको UIDAI के आधार सेवा केंद्र जाना होगा, जहां बायोमैट्रिक और अन्‍य जानकारी के साथ आधार के लिए अप्‍लाई किया जाएगा।कई आधार सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में लोगों को राहत देते हुए यूआईडीएआई 53 शहरों में आधार सेवा केंद्र खोलने जा रहा है। इन प्रमुख 53 शहरों में कुल 114 सेंटर्स खोलने की प्‍लानिंग यूआईडीएआई की ओर से तैयार की गई है। ये आधार सेवा केंद्र देश के सभी मेट्रो सिटी, सभी राज्यों की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें बड़ी संख्या में किसानों के आने की संभावना है। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान शनिवार से ही दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें इसलिए जांच के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कोरोना महामारी के प्रकोप से उभर रहे 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रिकॉर्ड आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इन राज्यों ने कोरोना से पहले की विकास दर को प्राप्त कर लिया है। हालांकि, गुजरात और महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों की विकास दर का डाटा उपलब्ध नहीं है।वहीं, 2020-21 की विश्लेषण के मुताबिक, इस दौरान वृद्धि दर में कोई इजाफा दर्ज नहीं किया गया था।

आधार कार्ड आजकल के समय में लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है. किसी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो या स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो हर जगह आधार की आवश्यकता पड़ती है. आजकल बैंक से लोन लेने के लिए भी पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ आधार की जरूरत पड़ती है. आधार की बढ़ती उपयोगिता के साथ-साथ आजकल इसे लेकर कई तरह के दावे भी वायरल होने लगे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ लम्बे समय बाद सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। अब यह आंकड़ा 1,01,343 पर पहुंच गया है। केरल में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर सेबढ़ने लगे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,652 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 6,809 पर पहुंच गई है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कोविड-19 के बाद मंकीपॉक्स बड़ी तेजी से दुनिया में फैल रहा है। वैश्विक स्तर पर 94 देशों में अब तक इसके 39,434 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं भारत में भी 10 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक की मौत हो चुकी है।ये बीमारी अमेरिका में बड़ी तेजी से पैर पसार रही है जहां अब तक इसकी वजह से 13,516 लोग संक्रमित हो चुके हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

अगले दो से तीन दिनों तक मध्यप्रदेश के भोपाल, देवास, शाजापुर ,मंदसौर सहित 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी चोपन में पार्वती उफान पर राजस्थान से सड़क संपर्क टूटा

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से मनीष मोबाईल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि वैक्सीन लगवाने से क्या व्यक्ति नपुंसक हो जाता है या कोई अन्य बीमारी तो नही होगी ? जानकारी चाहिए

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिले से हरिचरण ओझा जानना चाहते हैं कि इनको कोरोना का दूसरा टीका कब तक लगेगा ?

मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी शिशुपाल लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 22/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और लोक सेवा केंद्र में संपर्क किया और शिशुपाल लोधा का आय प्रमाण पत्र बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से शिशुपाल लोधा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।