गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीव दास साहू द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली कद्दू की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाव की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि-योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि-योजना का उद्देश्य है किसानों की आय बढ़ाना
कई लोग जल संकट के लिए पानी की घटती उपलब्धता, सूखा और पर्यावरण से जुड़े अन्य कारकों को जिम्मेवार मानते है, लेकिन एक नई रिसर्च से पता चला है कि अमीरों की जीवनशैली और आदतें शहरों में पानी की गंभीर कमी के लिए जिम्मेवार प्रमुख कारकों में से एक हैं।रिसर्च के मुताबिक आलिशान घरों में रहने वाले यह लोग अपने बगीचों, स्विमिंग पूल और कारों को धोने के लिए बड़ी मात्रा में पानी की खपत करते हैं, जिसकी कीमत शहर के कमजोर तबके को चुकानी पड़ती है। नतीजन शहर में मौजूद कमजोर और वंचित समुदायों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। इस रिसर्च के नतीजे दर्शाते हैं कि सामाजिक असमानताएं, पर्यावरणीय कारकों, जैसे जलवायु में आते बदलाव या बढ़ती शहरी आबादी की तुलना में शहरों में बढ़ते जल संकट के लिए कहीं ज्यादा जिम्मेवार है।हालांकि यह अध्ययन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर पर आधारित है लेकिन साथ ही अपने इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बैंगलोर, चेन्नई, जकार्ता, सिडनी जैसे अन्य 80 शहरों में समान मुद्दों पर प्रकाश डाला है।देखा जाए तो पानी का अनुचित उपयोग और जलवायु संकट दोनों ही इस बढ़ती कमी के लिए जिम्मेवार हैं। जलवायु संकट भी आज बड़ा खतरा बनता जा रहा है जो तापमान में वृद्धि करने के साथ-साथ बारिश के पैटर्न को भी प्रभावित कर रहा है, जिससे जल संकट की समस्या और बढ़ रही है।अनुमान है कि शहरों में आने वाले वर्षों में जल संकट कहीं ज्यादा गंभीर रूप ले लेगा। आज शहरों में रहने वाले करीब 100 करोड़ लोग यानी एक तिहाई शहरी आबादी जल संकट का सामना करने को मजबूर है। वहीं आशंका है 2050 तक यह आंकड़ा बढ़कर 237.3 करोड़ पर पहुंच जाएगा, जो शहरी आबादी का करीब आधा हिस्सा है।रिसर्च के मुताबिक इससे सबसे ज्यादा प्रभावित भारत की शहरी आबादी होगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नई 'वर्ल्ड वाटर डेवलपमेंट रिपोर्ट 2023' के मुताबिक 2050 तक शहरों में पानी की मांग 80 फीसदी तक बढ़ जाएगी इस बारे में प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो 2030 तक ताजे पानी की मांग, उसकी आपूर्ति से 40 फीसदी बढ़ जाएगी। नतीजन पानी को लेकर होती खींचतान कहीं ज्यादा गंभीर रूप ले लेगी।साथियों , पानी की खपत को कम करने के लिए आप अपने स्तर से क्या प्रयास कर रहे है ?अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फ़ोन में अभी दबाए नंबर 3 .
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। 13 अप्रैल 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 44,998 के आसपास बनी हुई है। 12 अप्रैल 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 40,215 थी, जबकि 11 अप्रैल को इनकी संख्या 37,093 दर्ज की गई थी। केरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 10,158 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,356 लोग कोविड-19 से उबरे हैं, जबकि 15 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। दैनिक पॉजीटिविटी रेट 3.65 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजीटिविटी रेट 3.83 प्रतिशत बताई गई है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 531,035 हो गई है। महामारी के तीन वर्ष बीत चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी महामारी का खतरा अब तक टला नहीं है। न केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल में है, इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में मामले सक्रिय हैं। वहीं यदि वैश्विक स्तर पर देखें तो पिछले सात दिनों में कोरोना के 3.54 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारत में केरल में 16,308 मामले सक्रिय हैं जबकि महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 5421 है। इसी तरह दिल्ली में 3347, तमिलनाडु में 2489, गुजरात में 1992, हरियाणा में 2427, कर्नाटक में 1498, हिमाचल प्रदेश में 1926, उत्तरप्रदेश में 1791, राजस्थान में 1245 मामले सक्रिय हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.7 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
जोहार साथियों, मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा स्टेनोग्राफर के कुल 185 पदों पर रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष तक के आयु वाले वैसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी। अभ्यर्थियों का चयन कौशल जाँच परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा । चयनित व्यक्तियों का वेतनमान नियमानुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रूपए और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 26 अप्रैल 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वेबसाइट है epfindia.gov.in इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद के सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दुनिया की पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी राजस्थान की वंदे भारत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्धघाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आज यानी 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।राजस्थान में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव में रुकेगी। । आज चलने वाली इस वंदे भारत में आम यात्री सफर नहीं करेंगे। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी।वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच की दूरी को 5 घंटे और 15 मिनट में तय करेगी, जो कि शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज होगी। अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइनों पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी।दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस 13 अप्रैल से शाम 6 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। वहीं, अजमेर-दिल्ली सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेनें बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेंगी।दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1250 रुपये होगा। इसमें आपको खाना भी मिलेगा, जिसके लिए 308 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2270 रुपये होगा और इसमें भी खाने-पीने के लिए आपको अतिरिक्त 369 रुपये देने होंगे। हालांकि, इस ट्रेन में खाने का शुल्क ऑप्शनल है और अगर यात्री 'नो फूड ऑप्शन' का ऑप्शन चुनते है तो कैटरिंग चार्ज किराए में नहीं जोड़ा जाएगा।साथयों, भारत में सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को क्या फायदा होगा ? क्या इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आप को जानकारी है ?अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 11 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। साथयों,अचानक कोरोना बढ़ने का क्या कारण है ?क्या आप घर से बाहर निकलने पर मास्क,सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं ?कोरोना को नियंत्रित रखने के लिए सरकार और प्रसाशन को कौन से उपाय करने चाहिए ?अपनी बात हम
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जी दास साहू द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली भिंडीऔर खीरे की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाओ व उपाय की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
