मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर के मध्य स्तरों पर पछुआ हवाओं के रूप में लगातार सक्रिय है। इसकी वजह से,आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर तकनीकी कर्मचारी ) एवं हवलदार पदों पर वेतनमान 5,200/- -Rs. 20,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल दस हजार आठ सौ अस्सी रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 17 फरवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
केंद्र की मोदी सरकार देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. ऐसा हम नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में कहा जा रहा है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जाली पत्रकारों और फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,998 है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,81,361 हो गई है.मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को एक नया नाम दिया गया है, डब्लूएचओ ने घोषणा की है कि भेदभाव और कलंक से निपटने में मदद करने के लिए इस बीमारी को अब एमपॉक्स के नाम से जाना जाएगा। जानकारी मिली है कि इस बीमारी के लिए अलग-अलग देशों में संबोधित करने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2023 को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 180 शहरों में से 12 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहा। वहीं केवल 11 शहरों में हवा बेहतर रही, जबकि 55 शहरों की श्रेणी संतोषजनक 64 में मध्यम रही। वहीं 37 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब दर्ज किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया पर आधार कार्ड धारकों के लिए लोन संबंधी जानकारी वाली एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4 लाख 78 हजार रुपये की लोन दे रही है. पोस्ट में कहा गया है कि सरकार आधार कार्ड से लोन दे रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है. दूसरी ओर नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा ही है.विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में अपनी वार्षिक असमानता रिपोर्ट में अधिकार समूह ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व सामाजिक रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, लोग पहले की तुलना में कहीं अधिक वृद्धावस्था तक जी रहे हैं। लेकिन, साथ ही पेंशन, जीवन-व्यापन और स्वास्थ्य देखभाल की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म से ही समान अवसरों को बढ़ावा देकर, हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के साथ वृद्ध होने पर भी बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से रविवार को समूचे उत्तर भारत में कंपकपी छूट गई। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के दायरे में आ गया। अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की यही ठंड बने रहने और शीतलहर भी चलने के आसार हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
