बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड के मालामा ग्राम से आकांशा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। उर्मिला देवी बताती है कि उनके पास अनेकों व्यंजन बनाने का हुनर है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांशा भारती की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र रोहित राज से हुई। रोहित ने बताया कि उन्हें साईकिल चलाने ,पतंग उड़ाने और गोली खेलने का हुनर है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांशा भारती की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। उर्मिला कहती है कि उन्हें चटाई ,तार का पंखा और कढ़ाई सिलाई करने का हुनर है

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारी श्रोता माला कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा से हुई। नेहा कहती है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनकर बहुत अच्छा लगा। वो भविष्य में पढ़ लिख कर शिक्षिका बनना चाहती है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पंजाबी कॉलोनी से माला कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सिमरन कुमारी से हुई। सिमरन कुमारी कहती है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम अच्छा लगा। एक दो बार सुनेंगी तो अच्छे से समझ में भी आएगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारी श्रोता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि से हुई। अंजलि कहती है कि उन्हें हुनरबाज़ का कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। अंजलि अभी पढ़ाई नहीं कर रही है और आगे चल कर वो काम नहीं करना चाहती है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारी श्रोता की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से रवि से हुई। रवि कहते है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम अच्छा लगता है

झारखण्ड राज्य के बोकरो ज़िला से अंजिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि कुमारी से हुई। अंजलि बताती है कि उनका सपना पुलिस बनने का है। इसके लिए उन्हें मेहनत कर परीक्षा पास करना पड़ेगा और दौड़ निकालना पड़ेगा। और फिर ट्रेनिंग के बाद ही पुलिस बन सकती है

झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मुंद्रिका कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी कुमारी से हुई। सोनी कुमारी बताती है कि हुनरबाज़ कार्यक्रम से अपनी प्रतिभा को उजागर करने की बाते सीखी। बोलने में रुकावट ,हिचकिचाहट को दरकिनार करना पड़ेगा तब भी अपनी प्रतिभा को दिखा सकते है। युवाओं को सपने ज़रूर देखने चाहिए। साथ ही जीवन के कार्यों में फेरबदल कर के हम कार्यों को आसान बना सकते है। पहले दाल बनाने के लिए कढ़ाई का उपयोग करती थी अब कुकर का इस्तेमाल करती है

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मुनिराम मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके गाँव में नल 4 साल पहले लगा हुआ है, लेकिन लोगो को सही से पानी नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बहुत समस्या हो रही है। लोगो ने अधिकारियो से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है