झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से लक्की सिंह अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि विद्यालय में बढ़ते उम्र के बारे में बताया जाता है। और दवाईयां भी मिलती है।

झारखंड राज्य एक रांची ओरमांझी से प्रिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि माहवारी के दौरान किशोरियों को अपने खान पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। पौष्टिक आहार खाना चाहिए। साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं उन्हें अपने बड़ों के साथ साझा करना चाहिए।

झारखंड राज्य के रांची प्रखंड ओरमांझी से सुप्रिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं की माहवारी के दौरान किशोरियों को साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अपने गुप्तांगो की सफाई अच्छे से करनी चाहिए और हर छः घंटे में पेड बदलना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग विष्णुगढ़ से जिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि किशोर किशोरियों के बिच साफ़ सफाई पर जागरूकता का प्रचार प्रसार आवशयक है। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों में काफी गन्दगी होती है ,लोग शौचालय इस्तेमाल कर छोड़ देते हैं ,जिस कारण रोग फैलता है इसलिए इस विषय पर लोगों में जागरूगता होनी आवशयक है

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग विष्णुगढ़ से चांदनी सुमन अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि किशोर-किशोरियों को एनीमिया नामक बीमारी की जानकारी नहीं है।एनीमिया होने से शरीर किस तरह प्रभावित होती है तथा किस कारण से होता है और इससे बचने के लिए किन किन खाद्य उपयोग करना चाहिए ? सही जानकारी नहीं होने से लोग बड़ी परेशानी में आ जाते हैं।इस पर जागरूकता का प्रचार प्रसार आवशयक है।

झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो नावाडीह प्रखंड से आचंल अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि एनीमिया से बचने के लिए रेड मीट ,सी फ़ूड और अंडा फायदेमंद होता है। यदि कोई शाकाहारी है तो सोयाबीन ,सूखे मेवे ,हरी सब्ज़ियाँ और अलग अलग तरह की दलों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो नावाडीह प्रखंड से विभा कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि बढ़ते उम्र के साथ किशोर-किशोरियों के मासिक के दौरान होने वाले संक्रमित बिमारियों की जानकारी होनी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से रौशनी कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किशोरियाँ शरीर को स्वच्छ रखने के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान अच्छे से रखें।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से संजना कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माहवारी के समय स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए जिससे संक्रमण का ख़तरा कम रहता हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला से नीतू कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किशोरियों को बढ़ती उम्र में स्वच्छता के साथ साथ पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।