झारखंड राज्य के भरनो प्रखंड के गुमला जिला से विनोद कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी के जरिए कई जरुरी जानकारी मिली है जैसे- किशोर किशोरी का शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के बारे में। साथ ही इन सभी जरुरी जानकारियों के बारे में बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्र में बताया जाता है

झारखण्ड राज्य के गुमला से संगीता देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इन्हे कार्यक्रम से जुड़ने से पहले माहवारी के दौरान किस तरह से सफाई रखनी चाहिए इसकी नहीं थी। लेकिन कार्यक्रम सुनकर इसकी भी जानकारी मिल गई।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से ममता देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इनके क्षेत्र में बैठक कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली दी जाती है।और पौष्टिक भोजन जैसे हरी साग सब्जी,रेड मीट इत्यादि खाने की सलाह दी जाती है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से बुलबुल कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इनके क्षेत्र में बैठक कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली दी जाती है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से अंशु कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवाओ को युवा मैत्री केन्द्रो के बारे में पहल कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी में चलाए गए कार्यक्रम अब मेरी बारी के माध्यम से जाना कि युवा मैत्री केन्द्रो में किशोर किशोरियों को मुक्त रूप यौन प्रजनन अंगो का इलाज किया जाता है। साथ ही इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी दी सहिया दीदी के द्वारा दी जाती है। वहीँ विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रजनन अंगों के बारे में जानकारी दी जाने लगी।

झारखंड राज्य के धनबाद जिला के राजगंज से अनीता कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवाओ को युवा मैत्री केन्द्रो के बारे में पहल कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी में चलाए गए कार्यक्रम अब मेरी बारी के माध्यम से जाना कि युवा मैत्री केन्द्रो में किशोर किशोरियों को मुक्त रूप जानकारी तथा गुप्त रोगों की निःशुल्क इलाज की जाती है। साथ ही इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी सहिया दीदी के द्वारा दी जाती है। वहीँ विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रजनन अंगों के बारे में जानकारी दी जाने लगी।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से पिंकी देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवाओ को युवा मैत्री केन्द्रो के बारे में पहल कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी में चलाए गए कार्यक्रम अब मेरी बारी के माध्यम से जाना कि युवा मैत्री केन्द्रो में किशोर किशोरियों को गुप्त रूप यौन प्रजनन अंगो का इलाज किया जाता है। साथ ही इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी दी सहिया दीदी के द्वारा दी जाती है। वहीँ विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रजनन अंगों के बारे में जानकारी दी जाने लगी

हमारी एक श्रोता ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले युवाओं को युवा मैत्री के बारे में जानकारी नहीं थी परन्तु अब मेरी बारी अभियान के माध्यम से युवाओं को यह जानकारी मिली कि युवा मैत्री केंद्रों में किशोर-किशोरियों को गुप्त रोगों की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ गुप्त रोगों का निशुल्क इलाज़ भी किया जाता हैं। इसके बाद से आँगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम स्वास्थ्य समीति की सहिया दीदी द्वारा भी इसकी जानकारी दी जाती  हैं। यहाँ तक की विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी प्रजनन अंगों में होने वाले रोगों की जानकारी दी जा रही हैं।

झारखण्ड राज्य के सराईकेला-खरसावां ज़िला के गमहरिया प्रखंड से सुजाता ज्योत्सि ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज की एक रूढ़िवादी भावना यह हैं कि लड़कों के जन्म होने पर उनकी पढाई और नौकरी की चिंता करते हैं पर लड़कियों के जन्म होते ही उनकी शादी की तैयारियाँ। यह भेदभाव बहुत ही गलत हैं। इसलिए अब मेरी बारी अभियान के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियाँ जागरूक हो और अपना निर्णय खुद से लेकर अपने जीवन में आगे बढ़े। परिवार के दबाव में आ कर कोई ग़लत फ़ैसला लेने से बचे।सुजाता ने यह भी बताया कि कई क्षेत्रों में अभी भी बाल विवाह होता हैं जिस कारण कुपोषित बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैं।

हमारी एक श्रोता अनीता खातून ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गांव में हर सप्ताह आयरन की गोली नहीं बांटी जाती हैं एवं लड़कियों को माहवारी के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी की कोई जानकारी नहीं दी जाती हैं