चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के कारण फैले निमोनिया से शनिवार को पहली मौत हुई। इसकी जानकारी शहर के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। इस नए प्रकार के वायरस के संक्रमण के 41 मामले सामने आए हैं। दो लोगों को पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। सात लोगों की हालत गंभीर हैं और एक की मौत हो गई है। अन्य लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।रोगियों के साथ संपर्क रहने के कारण 419 डॉक्टरों सहित लगभग 740 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वुहान में स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शहर रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया से जूझ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीनी मीडिया ने बताया था कि यह बीमारी एक नए प्रकार के कोरोना वायरस के कारण फैली थी। श्रोताओं ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिये जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और अगर यह खबर पसन्द आई तो लाईक का बटन जरूर दबाये
