यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो वेस्ट सेंट्रल रेलवे के द्वारा निकाली गयी एक्ट अपरेंटिस के 3317 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से दसवीं अथवा बारहवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है www.wcr.indianrailways.gov.in/ याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 /09 /2024 है ।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पम्मी कुमारी से हुई। पम्मी कुमारी यह बताना चाहती है कि पुरुष के संम्पत्ति में महिलाओं का अधिकार होना चाहिए। इससे महिला अपने बच्चो के लिए कुछ कर सकती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डी कुमारी से हुई। गुड्डी कुमारी यह बताना चाहती है कि पुरुष के संम्पत्ति में महिला का अधिकार होना चाहिए

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मूँगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के नवादा जिला ने नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार जरूर मिलना चाहिए। क्योकि इससे पुरुष वर्ग को भी लाभ होगा और महिलाओं को भी। बेटी को अगर पिता के संपत्ति में अधिकार मिल जायेगा और साथ ही ससुराल में भी अधिकार मिल जाये तो महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और अपने पति पर निर्भर नहीं रहेंगी

बिहार राज्य के नवादा जिला ने नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर पानी के बारे में जो बताया जा रहा है कि महिलाएं दूर से ढो कर लाती हैं। तो अभी तो सभी गांव में नल जल योजना चलाया जा रहा है। लेकिन अभी भी कई ऐसे गांव है जाना इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कही योजना के तहत टंकी तो बी ैथा दिया गया है लेकिन पानी का सप्लाई शुरू नहीं किया गया है

रोजगार और श्रम के मसले पर भी महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, और इसके पीछे का कारण भी वही हैं जो उन्हें अवसरों का समानता, स्वतंत्र निर्णय लेने में होने वाली परेशानियां है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, भारत में महिलाओं का 81.8 प्रतिशत रोजगार अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में केंद्रित है। ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 के ही अनुसार, औसतन भारतीय महिलाओं को पुरुषों की आय का 21% भुगतान किया जाता था। इस सबके पीछे का कारण यह है कि महिलाओं को उनके परिवार में ही हक और बराबरी के बारे न बताया जाता है और न सिखाया जाता है, जिसके चलते महिलाओं के पास विकल्प कम होते जाते हैं, और वह जो मिल रहा है रख लो वाली सोच की आदि हो जाती हैं, जोकि उनकी क्षमताओं के साथ अन्याय है। *----- दोस्तों महिलाओं के हक, अधिकार और समानता के मसले पर आपका क्या सोचते हैं ? *----- क्या आपको भी लगता है कि महिलाओं को पिता की संपत्ती में अधिकार के साथ उनके साथ समानता का व्यवहार किये जाने की आवश्यकता है? या फिर आप कुछ इससे अलग भी सोचते हैं,

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का की फसल में फॉल वर्म कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है