बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए खुद आत्मनिर्भर होना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा और वे रोजगार से जुड़ेंगी तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राखी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाएं शिक्षित हो कर ही सामाजिक चक्र की बेड़ियों को तोड़ सकती हैं

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशि कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो वे सशक्त बनेंगी।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा बाजरे की फसल में तना छेदक कीट से बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

बिहार सरकार ने हाल में राज्य के 45 हजार गांवो की जमीन का सर्वे का निरिक्षण कराने का फैसला किया है। सर्वे कराये जाने को लेकर सरकार का कहना है कि इससे वह राज्य के 50 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट करना चाहती है। क्योंकि इन पचास सालों में जमीन के मालिकाना हक पर काफी बदलाव हुए हैं। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि इस सर्वे में जमीन से जुड़ी 170 से ज्यादा प्रकार की जानकारियां इकट्ठी की जाएंगी। इसके अलावा 'इस सर्वे का एक उद्देश्य जमीन विवादों को कम करना भी है। पुराने रिकॉर्ड की वजह से कई बार विवाद होते हैं। नए सर्वे से यह समस्या दूर होगी।' सर्वे के दौरान लोगों को अपने जमीन के कागजात दिखाने होंगे। *----- दोस्तों इस मसले पर आपकी क्या राय है, क्या आपको भी लगता है कि शिक्षा के अभाव और कानून के उल्झे हुए दांव-पेचों ने महिलाओं को उनके हक और अधिकार से वंचित कर रखा है? *----- महिलाओं को भूमि अधिकार के बदले अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इसके बदले में महिलाएं को किस तरह के सशक्तिकरण और स्वतंत्रता की उम्मीद की जा सकती है। *----- महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों को मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है?

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे समूह व बैंक ,माइक्रो फाइनेंस समूह से लोन लेने से जुड़ी जानकारी..

दोस्तों 5 सितंबर भारतीय कैलेंडर में एक स्मारक दिवस है, जो एक महान दूरदर्शी शिक्षाविद् और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है । इस दिन शिक्षकों द्वारा की गई उन सभी अथक सेवाओं को याद किया जाता है जो युवा भावी पीढ़ियों के दिमाग को आकार देती हैं। तो आइये साथियों आज के दिन हम और आप सभी मिलकर शिक्षकों को उनके योगदान के लिए कोटि कोटि धन्यवाद कहें। और साथ ही समस्त मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वाति से हुई। ये कहती है कि महिला को घर परिवार सँभालने के साथ साथ रोजगार करना भी ज़रूरी है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं का शिक्षित होना ज़रूरी है। ताकि अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर शिक्षित कर पाए

बिहार राज्य के जिला नालन्दा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजनंदनी कुमारी से हुई। राजनंदनी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। वह शिक्षित होकर अपने भाई - बहन को पढ़ाएंगी और वह अपने माता - पिता का नाम रोशन करेंगे।