"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री साहू कुल्थी दाल खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गन्ने की फसल में खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड के माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिलाशा कुमारी से हुई। अभिलाशा कहती है कि महिला पढ़ी लिखी होगी तो वो आगे बढ़ सकती है ,आत्मनिर्भर बन सकती है। शिक्षा के माध्यम से ही वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकती है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी कुमारी से हुई। ख़ुशी बताती है कि महिला शिक्षित हो कर अपना रोजगार कर सकती है और अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ा सकती है। रोजगार में महिला मुर्गी पालन , पशु पालन ,सिलाई आदि कर सकती है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राखी कुमारी से हुई। राखी बताती है कि महिला सामाजिक चक्र को शिक्षित हो कर तोड़ सकती है। महिला सिलाई ,ब्यूटिशियन ,मुर्गी पालन कर के रोजगार के अवसर बना सकती है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से हुई। शांति बताती है कि महिला के नाम से जमीन होना ज़रूरी है। बेटा माता पिता की सेवा नहीं करते है और बहु भी आजकल सास ससुर को नहीं पूछती है। इसीलिए बेटी के नाम से जमीन होना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शालिनी कुमारी से हुई। शालिनी बताती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। शिक्षित हो कर वो अपने परिवार को बढ़ाएगी ,नौकरी करेंगी

कुछ महीने पहले की बात है, सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून बनाया है, जिससे उन्हें राजनीति और नौकरियों में आरक्षण मिलेगा, सवाल उठता है कि क्या कानून बना देने भर से महिलाओं को उनका हक अधिकार, बेहतर स्वास्थय, शिक्षा सेवाएं मिलने लगेंगी क्या? *----- शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक अवसरों तक महिलाओं की पहुंच में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं *----- महिलाओं को जागरूक नागरिक बनाने में शिक्षा की क्या भूमिका है? *----- महिलाओं को कानूनी साक्षरता और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कैसे किया जा सकता है"

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। उर्मिला देवी यह बताना चाहती है कि उनके पास खेत है जिसमे वह धान रोपाई करती है और अन्य फसल उगाती है। फसल उगा कर अपना परिवार चलाती है। महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए , ताकि वह दूसरे के अधीन नहीं रहे।