- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।
Transcript Unavailable.
:- सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा-अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध का समर्थन जारी रखेगा तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई फिर की जाएगी। :- करगिल विजय दिवस की आज 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। :- तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ईरान में जब्त ब्रिटिश जहाज पर सवार 18 भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। :- बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर। :- जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी वी सिंधु और बी साई प्रणीत आज अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे।
Transcript Unavailable.
:- जी-20 देशों ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मिलकर सामना करने पर सहमति व्यक्त की । :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों को आपदा से निपटने का बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ में शामिल होने का आग्रह किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कदम उठाने का भी आह्वान। :- गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को आपदा मोचन क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए स्वदेशी उपकरण विकसित करने को कहा। :- पुणे में दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत। :- विश्व कप क्रिकेट में आज पाकिस्तान का अफगानिस्तान से और ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड से मुकाबला।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से संगीता देवी ने मेरी आवाज मेरी पहचान पर बताया कि मुन्नी की कहानी सुनी जिसमें मुन्नी के पापा ने जो विचार व्यक्त किया था वह काबिले तारीफ है।क्योंकि उसकी बेटी अभी 16 वर्ष की है और वे पढ़ाई भी कर रही है। इस लिए मुन्नी के पापा को मुन्नी की शादी 18 वर्ष के बाद ही करना चाहिए।